1 Kings 14:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahova ne aahiyyah se kaha, sun yarobam kee stree tujh se apane bette ke vishay men jo rogee haai kuchh poochhne ko atee haai, too us se ye ye baten kahana vah to akar apane ko doosaree aurat banaaegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यहोवा ने उससे कहा, “यारोबाम की पत्नी तुमसे अपने पुत्र के बारे में पूछने के लिये आ रही है। वह बीमार है।” यहोवा ने अहिय्याह को बताया कि उसे क्या कहना चाहिये। यारोबाम की पत्नी अहिय्याह के घर पहुँची। वह प्रयत्न कर रही थी कि लोग न जानें कि वह कौन है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने अहियाह से कहा, ‘देख, यारोबआम की पत्नी अपने पुत्र के स्वास्थ्य के विषय में तुझसे पूछ-ताछ करने के लिए आ रही है। उसका पुत्र बीमार है। तू उससे अमुक-अमुक बातें कहना।’ जब वह आई तब उसने दूसरी स्त्री होने का बहाना किया।
Hindi Bible HHBD
और यहोवा ने अहिरयाह से कहा, सुन यारोबाम की स्त्री तुझ से अपने बेटे के विषय में जो रोगी है कुछ पूछने को आती है, तू उस से ये ये बातें कहना; वह तो आकर अपने को दूसरी औरत बनाएगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहोवा ने अहिय्याह से कहा, “सुन यारोबाम की स्त्री तुझ से अपने बेटे के विषय में जो रोगी है कुछ पूछने को आती है, तू उस से ये ये बातें कहना; वह तो आकर अपने को दूसरी औरत बनाएगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर याहवेह ने अहीयाह को पूर्वसूचित किया, “यरोबोअम की पत्नी तुमसे अपने पुत्र की स्थिति के विषय में पूछताछ करने आ रही है. यह बालक अस्वस्थ है. तुम उसे ऐसा और ऐसा जवाब देना है.” जब वह भविष्यद्वक्ता के निकट पहुंची, उसने अन्य स्त्री होने का बहाना किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा ने अहिय्याह से कहा, “सुन यारोबाम की स्त्री तुझ से अपने बेटे के विषय में जो रोगी है कुछ पूछने को आती है, तू उससे ये-ये बातें कहना; वह तो आकर अपने को दूसरी औरत बताएगी।”