1 Kings 14:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab aahiyyah ne dar men ate huae usake panv kee ahatt sunee tab kaha, he yarobam kee sree! bheetar a too apane ko kyon doosaree stree banatee haai? mujhe tere liye bharee sandesh mila haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अहिय्याह ने उसके द्वार पर आने की आवाज सुनी। अत: अहिय्याह ने कहा, “यारोबाम की पत्नी, यहाँ आओ। तुम क्यों यह प्रयत्न कर रही हो कि लोग यह समझें कि तुम कोई अन्य हो मेरे पास तुम्हारे लिये कुछ बुरी सूचनायें हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु जब वह प्रवेश-द्वार पर पहुंची, अहियाह ने उसके कदमों की आवाज सुन ली। अहियाह ने कहा, ‘आओ, यारोबआम की पत्नी, भीतर आओ।’ और उससे पूछा, ‘तुमने क्यों दूसरी स्त्री होने का बहाना किया? मुझे तुम्हारे लिए एक अप्रिय सन्देश प्राप्त हुआ है।
Hindi Bible HHBD
जब अहिरयाह ने द्वार में आते हुए उसके पांव की आहट सुनी तब कहा, हे यारोबाम की स्त्री! भीतर आ; तू अपने को क्यों दूसरी स्त्री बनाती है? मुझे तेरे लिये भारी सन्देश मिला है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब अहिय्याह ने द्वार में आते हुए उसके पाँव की आहट सुनी तब कहा, “हे यारोबाम की स्त्री! भीतर आ; तू अपने को क्यों दूसरी स्त्री बनाती है? मुझे तेरे लिये भारी सन्देशा मिला है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहीयाह उसके पदचाप सुन रहे थे. जैसे ही वह द्वार पर पहुंची, अहीयाह ने पुकारते हुए कहा, “श्रीमती यरोबोअम, भीतर आ जाइए. क्या लाभ है आपके वेष बदलने का? मुझे आपको अप्रिय समाचार देने का दायित्व सौंपा गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब अहिय्याह ने द्वार में आते हुए उसके पाँव की आहट सुनी तब कहा, “हे यारोबाम की स्त्री! भीतर आ; तू अपने को क्यों दूसरी स्त्री बनाती है? मुझे तेरे लिये बुरा सन्देशा मिला है।