1 Kings 14:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur daud ke gharane se rajy chheenakar tujh ko diya, parantu too mere das daud ke saman n hua jo meree agyaaon ko manata, aur apane poorn man se mere peechhe peechhe chalata, aur keval vahee karata tha jo meree draashtti men tteek haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद के परिवार ने इस्राएल पर शासन किया किन्तु मैंने उनसे राज्य ले लिये और उसे तुमको दे दिया। किन्तु तुम मेरे सेवक दाऊद के समान नहीं हो। उसने मेरे आदेशों का सदा पालन किया। उसने पूरे हृदय से मेरा अनुसरण किया। उसने वे ही काम किये जिन्हें मैंने स्वीकार किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने दाऊद के परिवार से राज्य छीना, और वह तुझे प्रदान किया। फिर भी तूने मेरे सेवक दाऊद के समान आचरण नहीं किया। मेरा सेवक दाऊद मेरी सब आज्ञाओं का पालन करता था। वह सम्पूर्ण हृदय से मेरा अनुसरण करता था। जो कार्य मेरी दृष्टि में उचित है, वह उसी कार्य को करता था।
Hindi Bible HHBD
और दाऊद के घराने से राज्य छीनकर तुझ को दिया, परन्तु तू मेरे दास दाऊद के समान न हुआ जो मेरी आज्ञाओं को मानता, और अपने पूर्ण मन से मेरे पीछे पीछे चलता, और केवल वही करता था जो मेरी दृष्टि में ठीक है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और दाऊद के घराने से राज्य छीनकर तुझ को दिया, परन्तु तू मेरे दास दाऊद के समान न हुआ जो मेरी आज्ञाओं को मानता, और अपने पूर्ण मन से मेरे पीछे पीछे चलता, और केवल वही करता था जो मेरी दृष्टि में ठीक है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और दावीद के वंश से राज्य छीनकर तुम्हें दे दिया है; फिर भी तुम मेरे सेवक दावीद के समान साबित न हुए, जिसने मेरे आदेशों का पालन किया और पूरे मन से मेरा अनुसरण करता रहा—सिर्फ वही करता रहा, जो मेरी दृष्टि में सही है;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और दाऊद के घराने से राज्य छीनकर तुझको दिया, परन्तु तू मेरे दास दाऊद के समान न हुआ जो मेरी आज्ञाओं को मानता, और अपने पूर्ण मन से मेरे पीछे-पीछे चलता, और केवल वही करता था जो मेरी दृष्टि में ठीक है।