1 Kings 14:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too ne un sabhon se baddhkar jo tujh se paahile the burai, kee haai, aur jakar paraye devata kee upasana kee aur mooraten ddhalakar banai, jis se mujhe krodhait kar diya aur mujhe to peett ke peechhe faenk diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तुमने बहुत से भीषण पाप किये हैं। तुम्हारे पाप उन सभी के पापों से अधिक हैं जिन्होंने तुम से पहले शासन किया। तुमने मेरा अनुसरण करना बन्द कर दिया है। तुमने मूर्तियाँ और अन्य देवाता बनाये। इसने मूझे बहुत क्रोधित किया। इससे मैं बहुत क्रुद्ध हुआ हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु तूने दुष्कर्म करने में अपने पूर्वजों को भी पछाड़ दिया। तूने अपने लिए अन्य देवताओं की प्रतिमाएं प्रतिष्ठित कीं, धातु की मूर्तियाँ ढालीं। यों तूने मुझे चिढ़ाया, और मुझ से अपना मुंह मोड़ लिया।
Hindi Bible HHBD
तू ने उन सभों से बढ़कर जो तुझ से पहिले थे बुराई, की है, और जाकर पराये देवता की उपासना की और मूरतें ढालकर बनाई, जिस से मुझे क्रोधित कर दिया और मुझे तो पीठ के पीछे फेंक दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने उन सभों से बढ़कर जो तुझ से पहले थे बुराई की है, और जाकर पराये देवता की उपासना की और मूरतें ढालकर बनाईं, जिससे मुझे क्रोधित कर दिया और मुझे तो पीठ के पीछे फेंक दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर तुमने तो ऐसी बुराई की है, जो तुमसे पहले हुए उनसे भी बुरी है; तुमने अपने लिए पराए देवता बना लिए, धातु की मूर्तियां गढ़ लीं और मेरे क्रोध को भड़का दिया. तुमने तो मुझे अपने ही पीछे फेंक दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने उन सभी से बढ़कर जो तुझ से पहले थे बुराई, की है, और जाकर पराए देवता की उपासना की और मूरतें ढालकर बनाईं, जिससे मुझे क्रोधित कर दिया और मुझे तो पीठ के पीछे फेंक दिया है।