1 Kings 15:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab asa ne jitana sona chandee yahova ke bhvan aur rajabhvan ke bhndaron men rah gaya tha us sab ko nikal apane karmachaariyon ke hath sonpakar, daamishkavasee aram ke raja benhadad ke pas jo hejyon ka pota aur tabirmmon ka putra tha bhejakar yah kaha, ki jaaisa mere aur tere pita ke madhy men vaaisa hee mere aur tere madhy bhee vacha bandhaee jaae
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: आसा ने यहोवा के मन्दिर और राजमहल के खजानों से सोना और चाँदी निकाला। उसने यह सोना—चाँदी अपने सेवकों को दिया और उन्हें अराम के राजा बेन्हदद के पास भेजा। बेन्हदद हेज्योन के पुत्र तब्रिम्मोन का पुत्र था। उसने दमिश्क नगर में शासन किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब आसा ने प्रभु के भवन और अपने राजमहल के खजाने का शेष सोना-चांदी निकाला, और उसको अपने सेवकों के हाथ में सौंपा। तत्‍पश्‍चात् उसने उनको बेन-हदद के पास भेज दिया। बेन-हदद सीरिया देश का राजा था। वह दमिश्‍क नगर में रहता था। वह हेजयोन का पोता और टबरिम्‍मोन का पुत्र था।
Hindi Bible HHBD
तब आसा ने जितना सोना चांदी यहोवा के भवन और राजभवन के भणडारों में रह गया था उस सब को निकाल अपने कर्मचारियों के हाथ सोंपकर, दमिश्कवासी अराम के राजा बेन्हदद के पास जो हेज्योन का पोता और तब्रिम्मोन का पुत्रा था भेजकर यह कहा, कि जैसा मेरे और तेरे पिता के मध्य में वैसा ही मेरे और तेरे मध्य भी वाचा बान्धी जाए:
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब आसा ने जितना सोना चाँदी यहोवा के भवन और राजभवन के भण्डारों में रह गया था उस सब को निकाल अपने कर्मचारियों के हाथ सौंपकर, दमिश्कवासी अराम के राजा बेन्हदद के पास जो हेज्योन का पोता और तब्रिम्मोन का पुत्र था भेजकर यह कहा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद आसा ने याहवेह के भवन में बाकी रह गए सोने और चांदी और राजा के भंडार में बचे हुए सोने और चांदी को लेकर अपने सेवकों को दिया, और उन्हें दमेशेक निवासी हेज़ीऑन के पोते, ताब्रिम्मन के पुत्र बेन-हदद के लिए यह कहते हुए भेज दिया,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब आसा ने जितना सोना चाँदी यहोवा के भवन और राजभवन के भण्डारों में रह गया था उस सब को निकाल अपने कर्मचारियों के हाथ सौंपकर, दमिश्कवासी अराम के राजा बेन्हदद के पास जो हेज्योन का पोता और तब्रिम्मोन का पुत्र था भेजकर यह कहा,