1 Kings 15:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
dek, maain tere pas chandee sone kee bhentt bhejata hoo, isaaliye a, israaael ke raja basha ke sath kee apanee vacha ko ttal de, ki vah mere pas se chala jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आसा ने यह सन्देश भेजा, “मेरे पिता और तुम्हारे पिता के मध्य एक शान्ति—सन्धि थी। अब मैं तुम्हारे और अपने बीच एक शान्ति—सन्धि करना चाहता हूँ। मैं तुम्हारे पास सोना—चाँदी की भेंट भेज रहा हूँ। इस्राएल के राजा बाशा के साथ अपनी सन्धि तोड़ दो। तब बाशा मेरे देश को छोड़ देगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आसा ने यह सन्‍देश बेन-हदद के पास भेजा, ‘जैसे मेरे पिता और आपके पिता के मध्‍य सन्‍धि थी वैसे ही, आइए, मैं और आप सन्‍धि करें। मैं आपकी सेवा में सोना-चांदी का उपहार भेज रहा हूं। कृपया, आप इस्राएल प्रदेश के राजा बाशा से सन्‍धि-विच्‍छेद कर लीजिए, जिससे वह मेरे पास से पीछे हट जाए।’
Hindi Bible HHBD
देख, मैं तेरे पास चांदी सोने की भेंट भेजता हूँ, इसलिये आ, इस्राएल के राजा बाशा के साथ की अपनी वाचा को टाल दे, कि वह मेरे पास से चला जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जैसा मेरे और तेरे पिता के मध्य में वैसे ही मेरे और तेरे मध्य भी वाचा बाँधी जाए: देख, मैं तेरे पास चाँदी सोने की भेंट भेजता हूँ, इसलिये आ, इस्राएल के राजा बाशा के साथ की अपनी वाचा को टाल दे कि वह मेरे पास से चला जाए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“आपके और मेरे बीच एक वाचा बांधी जाए—ठीक जैसी मेरे और आपके पिताओं के बीच थी. मैं उपहार के रूप में आपके लिए सोना और चांदी भेज रहा हूं. आप इस्राएल के राजा बाशा से अपनी वाचा तोड़ दीजिए, कि वह यहां से अपनी सेनाएं हटा ले.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जैसा मेरे और तेरे पिता के मध्य में वैसा ही मेरे और तेरे मध्य भी वाचा बाँधी जाएः देख, मैं तेरे पास चाँदी सोने की भेंट भेजता हूँ, इसलिए आ, इस्राएल के राजा बाशा के साथ की अपनी वाचा को टाल दे, कि वह मेरे पास से चला जाए।”