1 Kings 15:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu usake buddhape men to use panvon ka rog lag gaya. nidan asa apane purakhaon ke sang so gaya, aur use usake moolapurush daud ke nagar men unheen ke pas pittee dee gai aur usaka putra yahoshaapat usake sthan par rajy karane laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आसा मरा और उसे उसके पूर्वज दाऊद के नगर में दफनाया गया। तब आसा का पुत्र यहोशापात उसके बाद नया राजा बना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। वह अपने पूर्वज दाऊद के नगर में गाड़ा गया। उसके स्थान पर उसका पुत्र यहोशाफट राज्य करने लगा।
Hindi Bible HHBD
परन्तु उसके बुढ़ापे में तो उसे पांवों का रोग लग गया। निदान आसा अपने पुरखाओं के संग सो गया, और उसे उसके मूलपुरूष दाऊद के नगर में उन्हीं के पास पिट्टी दी गई और उसका पुत्रा यहोशापात उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आसा अपने पुरखाओं के संग सो गया, और उसे उसके मूलपुरुष दाऊद के नगर में उन्हीं के पास मिट्टी दी गई और उसका पुत्र यहोशापात उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आसा अपने हमेशा के लिए सो गया और उसको उसके पूर्वजों के साथ दावीद के नगर की कब्र में रख दिया गया. उसके स्थान पर उसका पुत्र यहोशाफ़ात राजा बना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आसा मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला, और उसे उसके मूलपुरुष दाऊद के नगर में उन्हीं के पास मिट्टी दी गई और उसका पुत्र यहोशापात उसके स्थान पर राज्य करने लगा।