1 Kings 15:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
nadab sab israaael samet palishtaiyon ke desh ke gibbaton nagar ko ghore tha. aur ussakar ke gotra ke aahiyyah ke putra basha ne usake viruddh rajadraeh kee goshttee karake gibbaton ke pas usako mar dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाशा अहिय्याह का पुत्र था। वे इस्साकार के परिवार समूह से थे। बाशा ने राजा नादाब को मार डालने की एक योजना बनाई। यह वह समय था जब नादाब और सारा इस्राएल गिब्बतोन नगर के विरुद्ध युद्ध में लड़ रहे थे। यह एक पलिश्ती नगर था। उस स्थान पर बाशा ने नादाब को मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बाशा बेन-अबियाह ने, जो इस्साकार के कुल का था, नादाब के विरुद्ध षड्यन्त्र रचा। जब नादाब अपने इस्राएली सैनिकों के साथ पलिश्ती देश के एक नगर गिब्बतोन को घेरे हुए था, तब बाशा ने नादाब की हत्या कर दी।
Hindi Bible HHBD
नादाब सब इस्राएल समेत पलिश्तियों के देश के गिब्बतोन नगर को घेरे था। और उस्साकार के गोत्रा के अहिरयाह के पुत्रा बाशा ने उसके विरूद्ध राजद्रोह की गोष्ठी करके गिब्बतोन के पास उसको मार डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नादाब समस्त इस्राएल समेत पलिश्तियों के देश के गिब्बतोन नगर को घेरे था। और इस्साकार के गोत्र के अहिय्याह के पुत्र बाशा ने उसके विरुद्ध राजद्रोह की गोष्ठी करके गिब्बतोन के पास उसको मार डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्साखार वंश के अहीयाह के पुत्र बाशा ने नादाब के विरुद्ध साजिश रची, और बाशा ने उसे फिलिस्तीनियों की सीमा में, गिब्बथोन नामक स्थान पर, मार गिराया, क्योंकि नादाब ने सारी इस्राएली सेना लेकर गिब्बथोन को घेर रखा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नादाब सब इस्राएल समेत पलिश्तियों के देश के गिब्बतोन नगर को घेरे था। और इस्साकार के गोत्र के अहिय्याह के पुत्र बाशा ने उसके विरुद्ध राजद्रोह की गोष्ठी करके गिब्बतोन के पास उसको मार डाला।