1 Kings 15:29 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
raja hote hee basha ne yarobam ke samast gharane ko mar dala us ne yarobam ke vansh ko yahan tak nashtt kiya ki aek bhee jeevit n raha. yah sab yahova ke us vachan ke anusar hua jo us ne apane das shaeelovasee ahiyyah se kahavaya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब बाशा नया राजा हुआ तो उसने यारोबाम के परिवार के हर एक व्यक्ति को मार डाला। बाशा ने यारोबाम के परिवार में किसी व्यक्ति को जीवित नहीं छोड़ा। यह वैसे ही हुआ जैसा होने के लिये यहोवा ने कहा था। यहोवा ने शीलो के अपने सेवक अहिय्याह द्वारा यह कहा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे ही वह राजा बना, उसने यारोबआम के वंश के सब लोगों को मार डाला। प्रभु के वचन के अनुसार, जो उसने अपने सेवक, शिलोह-वासी नबी अहियाह के माध्यम से कहा था, बाशा ने यारोबआम के वंश का एक भी प्राणी जीवित नहीं छोड़ा। उसने सब प्राणियों को मौत के घाट उतार दिया।
Hindi Bible HHBD
राजा होते ही बाशा ने यारोबाम के समस्त घराने को मार डाला; उस ने यारोबाम के वंश को यहां तक नष्ट किया कि एक भी जीवित न रहा। यह सब यहोवा के उस वचन के अनुसार हुआ जो उस ने अपने दास शीलोवासी अहिरयाह से कहवाया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा होते ही बाशा ने यारोबाम के समस्त घराने को मार डाला; उसने यारोबाम के वंश को यहाँ तक नष्ट किया कि एक भी जीवित न रहा। यह सब यहोवा के उस वचन के अनुसार हुआ जो उसने अपने दास शीलोवासी अहिय्याह से कहलवाया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसे ही उसने राजपद संभाला, उसने यरोबोअम के सारे वंश का नाश कर दिया, ठीक वैसे ही जैसे याहवेह ने शीलोनवासी अपने सेवक अहीयाह के द्वारा भविष्यवाणी की थी. उसने यरोबोअम के परिवार में एक व्यक्ति भी जीवित न छोड़ा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा होते ही बाशा ने यारोबाम के समस्त घराने को मार डाला; उसने यारोबाम के वंश को यहाँ तक नष्ट किया कि एक भी जीवित न रहा। यह सब यहोवा के उस वचन के अनुसार हुआ जो उसने अपने दास शीलोवासी अहिय्याह से कहलवाया था।