1 Kings 15:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah vaaise hee papon kee leek par chalata raha jaaise usake pita ne us se paahile kiae the aur usaka man apane parameshvar yahova kee or apane paradada daud kee nai pooree reeati se siddh n tha
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने वे सभी पाप किये जो उसके पिता ने उसके पहले किये थे। अबिय्याम अपने पितामह दाऊद की तरह यहोवा, अपने परमेश्वर का भक्त नहीं था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो पाप अबियाम के पिता ने उसके पहले किये वे ही उसने भी किये। जैसे उसके पूर्वज दाऊद का हृदय प्रभु परमेश्वर के प्रति सच्चा था वैसे अबियाम का हृदय नहीं था।
Hindi Bible HHBD
वह वैसे ही पापों की लीक पर चलता रहा जैसे उसके पिता ने उस से पहिले किए थे और उसका मन अपने परमेश्वर यहोवा की ओर अपने परदादा दाऊद की नाई पूरी रीति से सिठ्ठ न था;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह वैसे ही पापों की लीक पर चलता रहा जैसे उसके पिता ने उससे पहले किए थे और उसका मन अपने परमेश्वर यहोवा की ओर अपने परदादा दाऊद के समान पूरी रीति से लगा न रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने अपने पिता के जैसा ही चालचलन रखा, और वे ही वे सारे पाप किए जो अपने पिता ने किए. याहवेह, अपने परमेश्वर के प्रति उसका हृदय पूरी तरह समर्पित न था, जैसा उसके पूर्वज दावीद का था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह वैसे ही पापों की लीक पर चलता रहा जैसे उसके पिता ने उससे पहले किए थे और उसका मन अपने परमेश्वर यहोवा की ओर अपने परदादा दाऊद के समान पूरी रीति से सिद्ध न था;