1 Kings 16:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaka karan basha ke sab pap aur usake putra aela ke bhee pap the, jo unhon ne svayan ap karake aur israaael se bhee karava ke israaael ke parameshvar yahova ko yyarth baton se krodha dilaya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह, बाशा और उसके पुत्र एला के, सभी पापों के कारण हुआ। उन्होंने पाप किया था और इस्राएल के लोगों से पाप कराया था। यहोवा क्रोधित था क्योंकि उन्होंने बहुत सी देवमूर्तियाँ रखी थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बाशा और उसके पुत्र एलाह के पाप के कारण उनका यह सर्वनाश हुआ। न केवल उन्होंने स्वयं पाप किया था, वरन् इस्राएल प्रदेश की जनता से भी पाप कराया था और निष्प्राण मूर्तियों की पूजा कर इस्राएली राष्ट्र के प्रभु परमेश्वर को चिढ़ाया था।
Hindi Bible HHBD
हे उसके दास इस्राएल के वंश, हे याकूब की सन्तान तुम जो उसके चुने हुए हो!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसका कारण बाशा के सब पाप और उसके पुत्र एला के भी पाप थे, जो उन्होंने स्वयं आप करके और इस्राएल से भी करवा के इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को व्यर्थ बातों से क्रोध दिलाया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सब उन पापों के कारण हुआ जो बाशा और उसके पुत्र एलाह ने किए, और इस्राएल को भी यह पाप करने के लिए प्रेरित किया, और इसलिये भी की उन्होंने याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर को अपने बेकार के कामों द्वारा क्रोधित किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसका कारण बाशा के सब पाप और उसके पुत्र एला के भी पाप थे, जो उन्होंने स्वयं आप करके और इस्राएल से भी करवाकर इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को व्यर्थ बातों से क्रोध दिलाया था।