1 Kings 16:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ki maain ne tujh ko mittee par se uttakar apanee praja israaael ka pradhaan kiya, parantu too yarobam kee see chal chalata aur meree praja israaael se aeese pap karata aya haai jin se ve mujhe krodha dilate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैंने तुमको एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बनाया। मैंने तुमको अपने इस्राएल के लोगों के ऊपर राजा बनाया। किन्तु तुमने यारोबाम का अनुसरण किया है। तुमने मेरे लोगों, इस्राएलियों से पाप कराया है। उन्होंने अपने पापों से मुझे क्रोधित किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘बाशा, मैंने तुझे धूल से उठाकर आकाश तक उन्नत किया। मैंने तुझे अपने निज लोग इस्राएलियों का अगुआ बनाया, फिर भी तू यारोबआम के मार्ग पर चला। तूने मेरे निज लोग इस्राएलियों से पाप कराया, और इस प्रकार उनके पाप के द्वारा मुझे चिढ़ाया।
Hindi Bible HHBD
जब दाऊद होमबलि और मेलबलि चढ़ा जूका, तब उस ने यहोवा के नाम से प्रजा को आशीर्वाद दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“मैं ने तुझ को मिट्टी पर से उठाकर अपनी प्रजा इस्राएल का प्रधान किया, परन्तु तू यारोबाम की सी चाल चलता और मेरी प्रजा इस्राएल से ऐसे पाप कराता आया है जिन से वे मुझे क्रोध दिलाते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये कि मैंने धूल से उठाकर तुम्हें प्रतिष्ठित किया, और अपनी प्रजा इस्राएल का मुखिया चुना, मगर तुम्हारा स्वभाव यरोबोअम के समान ही रहा है. तुमने मेरी प्रजा इस्राएल को पाप की ओर उकसाया और उनके पाप के द्वारा तुमने मेरे क्रोध को भड़काया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मैंने तुझको मिट्टी पर से उठाकर अपनी प्रजा इस्राएल का प्रधान किया, परन्तु तू यारोबाम की सी चाल चलता और मेरी प्रजा इस्राएल से ऐसे पाप कराता आया है जिनसे वे मुझे क्रोध दिलाते हैं।