1 Kings 16:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah nabat ke putra yarobam kee see sab chal chala, aur usake sab papon ke anusar jo us ne israaael se karavaae the jisake karan israaael ke parameshvar yahova ko unhon ne apane yyarth kamanse krodha dilaya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने वे ही पाप किये जो नबात के पुत्र यारोबाम ने किये थे। यारोबाम ने इस्राएल के लोगों से पाप कराया था। इसलिये उन्होंने यहोवा, इस्राएल के परमेश्वर को बहुत क्रोधित कर दिया था। यहोवा क्रोधत था, क्योंकि वे निरर्थक देवमूर्तियों की पूजा करते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह यारोबआम बेन-नबाट के मार्ग पर चला। उसने स्वयं पाप किया, और इस्राएल प्रदेश की जनता से भी पाप कराया, और निष्प्राण मूर्तियों की पूजा कर इस्राएली राष्ट्र के प्रभु परमेश्वर को चिढ़ाया।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि देश देश के सब देवता मूर्तियां ही हैं; परन्तु यहोवा ही ने स्वर्ग को बनाया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह नबात के पुत्र यारोबाम की सी सब चाल चला, और उसके सब पापों के अनुसार जो उस ने इस्राएल से करवाए थे जिसके कारण इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को उन्होंने अपने व्यर्थ कर्मों से क्रोध दिलाया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसका स्वभाव हर प्रकार से नेबाथ के पुत्र यरोबोअम समान था. जो पाप यरोबोअम ने किए थे, वे पाप उसने इस्राएली प्रजा को करने के लिए भी उकसाया. उन्होंने याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर को अपनी दुष्टता के द्वारा क्रोधित किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह नबात के पुत्र यारोबाम की सी सब चाल चला, और उसके सब पापों के अनुसार जो उसने इस्राएल से करवाए थे जिसके कारण इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को उन्होंने अपने व्यर्थ कर्मों से क्रोध दिलाया था।