1 Kings 16:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ahab ne aek ashora bhee banaya, varan us ne un sab israaaelee rajaon se baddhkar jo us se paahile the israaael ke parameshvar yahova ko krodha dilane ke kam kiae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अहाब ने अशेरा की पूजा के लिये एक विशेष स्तम्भ भी खड़ा किया। अहाब ने यहोवा, इस्राएल के परमेश्वर को क्रोधित करने वाले बहुत से काम, उन सभी राजाओं से अधिक किये, जो उसके पहले थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अहाब ने अशेराह देवी की पूजा के खम्‍भे भी बनाए। वस्‍तुत: उसने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर को अपने दुष्‍कर्मों से इतना चिढ़ाया, जितना उसके पूर्व इस्राएल प्रदेश के किसी भी राजा ने नहीं चिढ़ाया था।
Hindi Bible HHBD
उसी समय वन के वृक्ष यहोवा के साम्हने जयजयकार करें, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और अहाब ने एक अशेरा भी बनाया, वरन् उसने उन सब इस्राएली राजाओं से बढ़कर जो उससे पहले थे, इस्राएल के परमेश्‍वर यहोवा को क्रोध दिलाने के काम किए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहाब ने अशेरा के खंभे की भी स्थापना की. यह सब करके अहाब ने याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर को उन सब की अपेक्षा अधिक क्रोधित किया, जो उसके पहले के राजाओं ने किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और अहाब ने एक अशेरा भी बनाया, वरन् उसने उन सब इस्राएली राजाओं से बढ़कर जो उससे पहले थे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को क्रोध दिलाने के काम किए।