1 Kings 16:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova ka jo vachan hananee ke putra yehoo ke dara basha aur usake gharane ke viruddh aya, vah n keval un sab buraiyon ke karan aya jo us ne yarobam ke gharane ke saman hokar yahova kee draashtti men kiya tha aur apane kamon se usako krodhait kiya, varan is karan bhee aya, ki us ne usako mar dala tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: यहोवा ने येहू नबी को एक सन्देश दिया। यह सन्देश बाशा और उसके परिवार के विरुद्ध था। बाशा ने यहोवा के विरुद्ध बुरे कर्म किये थे। इससे यहोवा अत्यन्त क्रोधित हुआ। बाशा ने वही किया जो यारोबाम के परिवार ने उससे पहले किया था। यहोवा इसलिये भी क्रोधित था कि बाशा ने यारोबाम के पूरे परिवार को मार डाला था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके अतिरिक्‍त प्रभु का वचन नबी येहू बेन-हनानी को बाशा और उसके परिवार के विरुद्ध प्राप्‍त हुआ था। उसके दो कारण थे: पहला, बाशा ने प्रभु की दृष्‍टि में दुष्‍कर्म किए थे। उसने अपने इन कार्यों से प्रभु को चिढ़ाया था। वह यारोबआम के परिवार के सदृश बन गया था। दूसरा, उसने यारोबआम के परिवार को नष्‍ट किया था।
Hindi Bible HHBD
तब उसी दिन दाऊद ने यहोवा का धन्यवाद करने का काम आसाम और उसके भाइयों को सौंप दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा का जो वचन हनानी के पुत्र येहू के द्वारा बाशा और उसके घराने के विरुद्ध आया, वह न केवल उन सब बुराइयों के कारण आया जो उसने यारोबाम के घराने के समान होकर यहोवा की दृष्‍टि में किया था और अपने कामों से उसको क्रोधित किया, वरन् इस कारण भी आया कि उसने उसको मार डाला था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा, हनानी के पुत्र भविष्यद्वक्ता येहू के द्वारा याहवेह का संदेश बाशा और उसके सारे परिवार के विरुद्ध ये दोनों ही कारणों से भेजा गया: उसने यरोबोअम के परिवार के समान वे काम करके, जो याहवेह दृष्टि में गलत थे, याहवेह का क्रोध भड़काया और दूसरा, उसने यरोबोअम के वंश को खत्म कर डाला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा का जो वचन हनानी के पुत्र येहू के द्वारा बाशा और उसके घराने के विरुद्ध आया, वह न केवल उन सब बुराइयों के कारण आया जो उसने यारोबाम के घराने के समान होकर यहोवा की दृष्टि में किया था और अपने कामों से उसको क्रोधित किया, वरन् इस कारण भी आया, कि उसने उसको मार डाला था।