1 Kings 17:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so vah vahan se chal diya, aur sarapat ko gaya nagar ke faattk ke pas pahunchakar us ne kya dekha ki, aek vidhava lakadee been rahee haai, usako bulakar us ne kaha, kisee patra men mere peene ko thoda panee le a.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: एलिय्याह सारपत पहुँचा। वह नगर द्वार पर पहुँचा और उसने एक स्त्री को देखा। उसका पति मर चुका था। वह स्त्री ईंधन के लिये लकड़ियाँ इकट्ठी कर रही थी। एलिय्याह ने उससे कहा, “क्या तुम एक प्याले में थोड़ा पानी दोगी जिसे मैं पी सकूँ”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: एलियाह उठे और सारफत नगर को गए। जब वह नगर के प्रवेश-द्वार पर पहुंचे तब उन्‍होंने देखा कि एक विधवा लकड़ी बीन रही है। एलियाह ने उसे पुकारा। वह उससे बोले, ‘कृपाकर, मुझे एक छोटे बर्तन में पानी दीजिए। मैं पानी पीऊंगा।’
Hindi Bible HHBD
सो वह वहां से चल दिया, और सारपत को गया; नगर के फाटक के पास पहुंचकर उस ने क्या देखा कि, एक विधवा लकड़ी बीन रही है, उसको बुलाकर उस ने कहा, किसी पात्रा में मेरे पीने को थोड़ा पानी ले आ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: वह वहाँ से चल दिया, और सारपत को गया; नगर के फाटक के पास पहुँचकर उसने क्या देखा कि, एक विधवा लकड़ी बीन रही है, उसको बुलाकर उसने कहा, “किसी पात्र में मेरे पीने को थोड़ा पानी ले आ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब एलियाह ज़रफता चले गए. जब वह नगर द्वार के पास पहुंचे, उन्होंने एक विधवा को ईंधन-लकड़ी इकट्ठी करते देखा. उन्होंने पुकारकर उससे विनती की, “पीने के लिए एक बर्तन में थोड़ा-सा जल ले आओ.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः वह वहाँ से चल दिया, और सारफत को गया; नगर के फाटक के पास पहुँचकर उसने क्या देखा कि, एक विधवा लकड़ी बीन रही है, उसको बुलाकर उसने कहा, “किसी पात्र में मेरे पीने को थोड़ा पानी ले आ।”