1 Kings 17:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne yahova ko pukarakar kaha, he mere parameshvar yahova! kya too is vidhava ka betta mar dalakar jisake yahan maain ttkai hoo, is par bhee vipaattai le aya haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब एलिय्याह ने प्रार्थना की, “हे यहोवा, मेरे परमेश्वर, यह विधवा मुझे अपने घर में ठहरा रही है। क्या तू उसके साथ यह बुरा काम करेगा क्या तू उसके पुत्र को मरने देगा”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब एलियाह ने उच्च स्वर में प्रभु को पुकारा, ‘हे प्रभु परमेश्वर, क्या तू विधवा के पुत्र को मारकर इस विधवा पर भी विपत्ति ढाहेगा जिसके साथ मैं ठहरा हूं?’
Hindi Bible HHBD
तब उस ने यहोवा को पुकारकर कहा, हे मेरे परमेश्वर यहोवा! क्या तू इस विधवा का बेटा मार डालकर जिसके यहां मैं टिका हूं, इस पर भी विपत्ति ले आया है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने यहोवा को पुकारकर कहा, “हे मेरे परमेश्वर यहोवा! क्या तू इस विधवा का बेटा मार डालकर जिसके यहाँ मैं टिका हूँ, इस पर भी विपत्ति ले आया है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने याहवेह को पुकारते हुए कहा, “याहवेह, मेरे परमेश्वर, क्या इस विधवा पर, जिसके यहां मैंने आसरा लिया है, क्या, यह विपत्ति आपके ही के द्वारा लाई गई है, कि उसके पुत्र की मृत्यु हो गई है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने यहोवा को पुकारकर कहा, “हे मेरे परमेश्वर यहोवा! क्या तू इस विधवा का बेटा मार डालकर जिसके यहाँ मैं टिका हूँ, इस पर भी विपत्ति ले आया है?”