1 Kings 18:10 — Compare Translations
6 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere parameshvar yahova ke jeevan kee shapath koi aeesee jati va rajy nahee, jis men mere svamee ne tujhe ddoonddhne ko n bheja ho, aur jab un logon ne kaha, ki vah yahan naheen haai, tab us ne us rajy va jati ko isakee shapath khailai ki aeliyyah naheen mila.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा, तुम्हारे परमेश्वर की सत्ता जैसे निश्चित है, वैसे ही यह निश्चित है, कि राजा तुम्हारी खोज कर रहा है। उसने हर एक देश में तुम्हारा पता लगाने के लिये आदमी भेज रखे हैं। यदि किसी देश के राजा ने यह कहा कि तुम उसके देश में नहीं हो, तो अहाब ने उसे यह शपथ खाने को विवश किया कि तुम उसके देश में नहीं हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आपके जीवंत प्रभु परमेश्वर की सौगन्ध! मैं यह सच कह रहा हूं। पृथ्वी का कोई राष्ट्र, कोई राज्य नहीं बचा, जहाँ आपको महाराज ने नहीं ढूंढ़ा। जब उन राष्ट्रों अथवा राज्यों ने यह कहा, “एलियाह यहाँ नहीं है,” तब महाराज ने उन्हें शपथ खिलाई और उनके मुख से यह कहलवाया कि उन्होंने सचमुच आपको नहीं देखा है।
Hindi Bible HHBD
तेरे परमेश्वर यहोवा के जीवन की शपथ कोई ऐसी जाति वा राज्य नहीं, जिस में मेरे स्वामी ने तुझे ढूंढ़ने को न भेजा हो, और जब उन लोगों ने कहा, कि वह यहां नहीं है, तब उस ने उस राज्य वा जाति को इसकी शपथ खिलाई कि एलिरयाह नहीं मिला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे परमेश्वर यहोवा के जीवन की शपथ कोई ऐसी जाति या राज्य नहीं, जिसमें मेरे स्वामी ने तुझे ढूँढ़ने को न भेजा हो, और जब उन लोगों ने कहा, ‘वह यहाँ नहीं है,’ तब उसने उस राज्य या जाति को इसकी शपथ खिलाई कि एलिय्याह नहीं मिला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“याहवेह, आपके जीवित परमेश्वर की शपथ, न तो कोई ऐसा देश है न ऐसा राष्ट्र, जहां मेरे स्वामी ने आपको खोजने किसी को न भेजा हो. और जब उन्हें यह सूचना दी गयी, एलियाह तो यहां भी नहीं है, वह उस देश और राष्ट्र से शपथ खिलाई, कि खोजने पर भी उन्हें आप नहीं मिले.