1 Kings 18:13 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kya mere prabhu ko yah naheen bataya gaya, ki jab ijaebel yahova ke naabiyon ko ghaat karatee thee tab maain ne kya kiya? ki yahova ke nabiyon men se aek sau lekar pachaya-pachay karake gufaaon men chhpai rakha, aur unhen ann jal dekar palata raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुमने सुना है कि मैंने क्या किया था। ईजेबेल यहोवा के नबियों को मार रही थी और मैंने सौ नबियों को गुफाओं में छिपाया था। मैंने एक गुफा में पचास नबियों और दूसरी गुफा में पचास नबियों को रखा था। मैं उसके लिये अन्न—पानी लाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्‍वामी, क्‍या किसी ने आपको यह बात नहीं बताई? जब रानी ईजेबेल प्रभु के नबियों की हत्‍या कर रही थी, तब मैंने प्रभु के सौ नबियों को बचाया था। मैंने उन्‍हें गुफाओं में बारी-बारी से पचास-पचास की संख्‍या में छिपाकर रखा था। मैंने उनके लिए भोजन और जल की व्‍यवस्‍था की थी।
Hindi Bible HHBD
क्या मेरे प्रभु को यह नहीं बताया गया, कि जब ईज़ेबेल यहोवा के नबियों को घात करती थी तब मैं ने क्या किया? कि यहोवा के नबियों में से एक सौ लेकर पचाय- पचाय करके गुफाओं में छिपा रखा, और उन्हें अन्न जल देकर पालता रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या मेरे प्रभु को यह नहीं बताया गया, कि जब ईज़ेबेल यहोवा के नबियों को घात करती थी तब मैं ने क्या किया? कि यहोवा के नबियों में से एक सौ लेकर पचास–पचास करके गुफाओं में छिपा रखा, और उन्हें अन्न जल देकर पालता रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या मेरे स्वामी को इस विषय में बताया नहीं गया, कि जब ईजेबेल ने याहवेह के भविष्यवक्ताओं की हत्या कर दी थी, मैंने उस स्थिति में क्या किया था, मैंने कैसे याहवेह के सौ भविष्यवक्ताओं को पचास-पचास करके गुफा में छिपा दिया था और उनके लिए भोजन और जल की व्यवस्था की थी?