1 Kings 18:15 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aeliyyah ne kaha, senaon ka yahova jisake samhane maain rahata hoo, usake jeevan kee shapath aj maain apane ap ko use dikhaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलिय्याह ने उत्तर दिया, “जितनी सर्वशक्तिमान यहोवा की सत्ता निश्चित है उतना ही निश्चित यह है कि मैं आज राजा के सामने खड़ा होऊँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब एलियाह ने कहा, ‘जिस स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के सम्‍मुख में सेवारत रहता हूं, उस जीवंत प्रभु की सौगन्‍ध! मैं आज ही अहाब के सम्‍मुख प्रकट होऊंगा।’
Hindi Bible HHBD
एलिरयाह ने कहा, सेनाओं का यहोवा जिसके साम्हने मैं रहता हूँ, उसके जीवन की शपथ आज मैं अपने अप को उसे दिखाऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एलिय्याह ने कहा, “सेनाओं का यहोवा जिसके सामने मैं रहता हूँ, उसके जीवन की शपथ आज मैं अपने आप को उसे दिखाऊँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलियाह ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं जिनका सेवक हूं, उस जीवित, सेनाओं के याहवेह की शपथ, आज मैं निश्चित ही अपने आपको अहाब के सामने प्रस्तुत करूंगा.”