1 Kings 18:21 — Compare Translations
6 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur aeliyyah sab logon ke pas akar kahane laga, tum kab tak do vicharon men lattke rahoge, yadi yahova parameshvar ho, to usake peechhe ho leoe aur yaadi bal ho, to usake peechhe ho leo. logon ne usake uttar men aek bhee bat n kahee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलिय्याह सभी लोगों के पास आया। उसने कहा, “आप लोग कब निर्णय करेंगे कि आपको किसका अनुसरण करना है यदि यहोवा सच्चा परमेश्वर है तो आप लोगों को उसका अनुयायी होना चाहिये। किन्तु यदि बाल सत्य परमेश्वर है तो तुम्हें उसका अनुयायी होना चाहिये।” लोगों ने कुछ भी नहीं कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एलियाह लोगों के समीप आए। एलियाह ने उनसे कहा, ‘तुम कब तक दो नावों में पैर रखे रहोगे? यदि प्रभु ही ईश्वर है, तो उसका अनुसरण करो। यदि बअल देवता ईश्वर है, तो उसका अनुसरण करो।’ लोगों ने एलियाह को उत्तर नहीं दिया।
Hindi Bible HHBD
और एलिरयाह सब लोगों के पास आकर कहने लगा, तुम कब तक दो विचारों में लटके रहोगे, यदि यहोवा परमेश्वर हो, तो उसके पीछे हो लेओे; और यदि बाल हो, तो उसके पीछे हो लेओ। लोगों ने उसके उत्तर में एक भी बात न कही।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और एलिय्याह सब लोगों के पास आकर कहने लगा, “तुम कब तक दो विचारों में लटके रहोगे, यदि यहोवा परमेश्वर हो, तो उसके पीछे हो लो; और यदि बाल हो, तो उसके पीछे हो लो।” लोगों ने उसके उत्तर में एक भी बात न कही।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलियाह ने भीड़ के निकट आकर कहा, “दो मतों के बीच तुम लोग और कब तक डगमगाते रहोगे? यदि याहवेह ही परमेश्वर हैं तो उनका अनुसरण करो; और अगर बाल, तो उसका.” इसके उत्तर में लोग एक शब्द तक न कह सके.