1 Kings 18:24 — Compare Translations
6 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab tum to apane davata se praarthna karana, aur maain yahova se praarthna karoonga, aur jo ag girakar uttar de vahee parameshvar tthare. tab sab log bol utte, achchhee bata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाल के नबी! बाल से प्रार्थना करेंगे और मैं यहोवा से प्रार्थना करुँगा। जो ईश्वर प्रार्थना को स्वीकार करे और अपनी लकड़ी को जलाना आरम्भ कर दे, वही सच्चा परमेश्वर है।” सभी लोगों ने स्वीकार किया कि यह उचित विचार है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् वे अपने ईश्वर के नाम की दुहाई दें। मैं भी प्रभु के नाम की दुहाई दूंगा। जो ईश्वर अग्नि के माध्यम से उत्तर देगा, वही सच्चा ईश्वर है।’ सब लोगों ने उत्तर दिया, ‘यह उत्तम बात है।’
Hindi Bible HHBD
तब तुम तो अपने दवता से प्रार्थना करना, और मैं यहोवा से प्रार्थना करूंगा, और जो आग गिराकर उत्तर दे वही परमेश्वर ठहरे। तब सब लोग बोल उठे, अच्छी बात।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तुम अपने देवता से प्रार्थना करना, और मैं यहोवा से प्रार्थना करूँगा; और जो आग गिराकर उत्तर दे वही परमेश्वर ठहरे।” तब सब लोग बोल उठे, “अच्छी बात।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम लोग अपने देवता की दोहाई देना और मैं याहवेह की दोहाई दूंगा. परमेश्वर वही होगा, जो आग के द्वारा उत्तर देगा.” भीड़ ने एक स्वर में उत्तर दिया, “अच्छा विचार है यह!”