1 Kings 18:44 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sataveen bar us ne kaha, dekh samudra men se manushy ka hath sa aek chhotta adal utt raha haai. aeliyyah ne kaha, ahab ke pas jakar kah, ki rath jutava kar neeche ja, kaheen aeesa n ho ki noo vashara ke karan ruk jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सातवीं बार सेवक लौट कर आया और उसने कहा, “मैंने एक छोटा बादल मनुष्य की मुट्ठी के बराबर देखा है। बादल समुद्र से आ रहा था।” एलिय्याह ने सेवक से कहा, “राजा अहाब के पास जाओ और उससे कहो कि वह अपना रथ तैयार कर ले और अब घर वापस जाये। यदि वह अभी नहीं जायेगा तो वर्षा उसे रोक लेगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वह सातवीं बार लौटा तब उसने एलियाह को बताया, ‘आदमी की मुट्ठी के समान गोल बादल का एक टुकड़ा समुद्र से ऊपर उठ रहा है।’ एलियाह ने कहा, ‘तू जा और अहाब से यह कह, “आप रथ को तैयार कर तुरन्‍त नीचे उतरिए। अन्‍यथा मूसलाधार वर्षा आपको मार्ग में रोक लेगी।” ’
Hindi Bible HHBD
सातवीं बार उस ने कहा, देख समुद्र में से मनुष्य का हाथ सा एक छोटा आदल उठ रहा है। एलिरयाह ने कहा, अहाब के पास जाकर कह, कि रथ जुतवा कर नीचे जा, कहीं ऐसा न हो कि नू वर्षा के कारण रूक जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सातवीं बार उसने कहा, “देख समुद्र में से मनुष्य का हाथ–सा एक छोटा बादल उठ रहा है।” एलिय्याह ने कहा, “अहाब के पास जाकर कह, ‘रथ जुतवा कर नीचे जा, कहीं ऐसा न हो कि तू वर्षा के कारण रुक जाए।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सातवीं बार सेवक ने सूचना दी, “देखिए-देखिए! मनुष्य की बांह के समान बादल का एक छोटा टुकड़ा समुद्र की सतह से उठ रहा है.” एलियाह ने सेवक को आदेश दिया, “जाकर अहाब से कहो, ‘अपना रथ तैयार कर पर्वत से नीचे उतर जाइए, कहीं ऐसा न हो कि आप बारिश में घिर जाएं.’ ”