1 Kings 18:45 — Compare Translations
6 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
thodee hee der men akash vayu se udai hui ghattao, aur andhaee se kala ho gaya aur bhree vashara hone lagee aur ahab savar hokar yijrael ko chala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
थोड़े समय के बाद आकाश काले मेघों से ढक गया। तेज हवायें चलने लगीं और घनघोर वर्षा होने लगी। अहाब अपने रथ में बैठा और यिज्रेल को वापस यात्रा करनी आरम्भ की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कुछ क्षण पश्चात् सघन मेघ और तूफान से आकाश में अंधकार छा गया। तब भीषण वर्षा होने लगी। अहाब रथ पर सवार हो यिज्रएल घाटी को चला गया।
Hindi Bible HHBD
थोड़ी ही देर में आकाश वायु से उड़ाई हुई घटाओं, और आन्धी से काला हो गया और भरी वर्षा होने लगी; और अहाब सवार होकर यिज्रेल को चला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
थोड़ी ही देर में आकाश वायु से उड़ाई हुई घटाओं और आँधी से काला हो गया और भारी वर्षा होने लगी; और अहाब सवार होकर यिज्रेल को चला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कुछ ही देर बाद आकाश बादलों से काला हो गया, क्योंकि हवा बहने लगी थी और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. अहाब रथ पर येज़्रील चला गया.