1 Kings 18:46 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahova kee shaaktai aeliyyah par aeesee hui ki vah kamar bandhakar ahab ke age age yijrael tak daudta chala gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलिय्याह के अन्दर यहोवा की शक्ति आई। एलिय्याह ने अपने वस्त्रों को अपनी चारों ओर कसा, जिससे वह दौड़ सके। तब एलिय्याह यिज्रेल तक के पूरे मार्ग पर राजा अहाब से आगे दौड़ता रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु का बल एलियाह में था। एलियाह ने अपनी कमर कसी, और वह अहाब के आगे-आगे दौड़ते हुए यिज्रएल घाटी में पहुंचे।
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा की शक्ति एलिरयाह पर ऐसी हुई; कि वह कमर बान्धकर अहाब के आगे आगे यिज्रेल तक दौड़ता चला गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा की शक्‍ति एलिय्याह पर ऐसी हुई, कि वह कमर बाँधकर अहाब के आगे आगे यिज्रेल तक दौड़ता चला गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह की कृपादृष्टि में एलियाह ने ऐसा बल पाया, कि उन्होंने अपने ढीले कपड़े समेटे और कमर कसकर दौड़ते हुए अहाब के रथ से आगे निकलकर येज़्रील तक पहुंच गए.