1 Kings 18:5 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ahab ne obadhah se kaha, ki desh men jal ke sab soton aur sab nadiyon ke pas ja, kadachit itanee ghaas mile ki ham ghodon aur khchcharon ko jeeavit bacha sake,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा अहाब ने ओबद्याह से कहा, “मेरे साथ आओ। हम लोग इस प्रदेश के हर एक सोते और नाले की खोज करेंगे। हम लोग पता लगायेंगे कि क्या हम अपने घोड़ों और खच्चरों को जीवित रखने के लिये पर्याप्त घास कहीं पा सकते हैं। तब हमें अपना कोई जानवर खोना नहीं पड़ेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा अहाब ने ओबद्याह से कहा, ‘आओ, हम दोनों देश के समस्‍त जल-स्रोतों और घाटियों को जाएं। कदाचित हमें वहाँ चारा-पानी मिले, और हम घोड़ों तथा खच्‍चरों को मरने से बचा सकें। यों हम कुछ पशुओं को नहीं खोएंगे।’
Hindi Bible HHBD
और अहाब ने ओबद्याह से कहा, कि देश में जल के सब सोतों और सब नदियों के पास जा, कदाचित इतनी घास मिले कि हम घेड़ों और खच्चरों को जीवित बचा सकें,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और अहाब ने ओबद्याह से कहा, “देश में जल के सब सोतों और सब नदियों के पास जा, कदाचित इतनी घास मिले कि हम घोड़ों और खच्‍चरों को जीवित बचा सकें, और हमारे सब पशु न मर जाएँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहाब ने ओबदयाह से कहा, “सारे देश में जाकर जल के सोतों और घाटियों की खोज करो. संभव है हमें हमारे घोड़ों और खच्चरों के लिए चारा मिल ही जाए और उनके प्राण बच जाएं. इस प्रकार हमारे पशु नाश होने से बच जाएंगे.”