1 Kings 19:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
un ne uttar diya senaon ke parameshvar yahova ke nimitt mujhe badee jalan hui haai, kyoki israaealiyon ne teree vacha al dee, teree bediyon ko gira diya, aur tere nabiyon ko talavar se ghaat kiya haai, aur maain hee akela rah gaya hoo aur ve mere praanon ke bhee khojee haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलिय्याह ने उत्तर दिया, “यहोवा सर्वशक्तिमान परमेश्वर, मैंने तेरी सेवा सदैव की है। मैंने तेरी सेवा सर्वोत्तम रुप में सदैव यथासम्भव की है। किन्तु इस्राएल के लोगों ने तेरे साथ की गई वाचा तोड़ी है। उन्होंने तेरी वेदियों को नष्ट किया है। उन्होंने तेरे नबियों को मार डाला है। मैं एकमात्र ऐसा नबी हूँ जो जीवित बचा हूँ और अब वे मुझे मार डालना चाहते हैं!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एलियाह ने उत्तर दिया, ‘स्वर्गिक सेनाओं के प्रभु परमेश्वर, मैं तेरे लिए धर्मोत्साह से भरा हूं। इस्राएल प्रदेश की जनता ने तेरे विधान को भुला दिया। तेरी वेदियों को तोड़ दिया। तेरे नबियों को तलवार से मौत के घाट उतार दिया। मैं, केवल मैं बचा हूं! लोग मेरे प्राण की भी खोज में है।’
Hindi Bible HHBD
उन ने उत्तर दिया सेनाओं के परमेश्वर यहोवा के निमित्त मुझे बड़ी जलन हुई है, क्योकि इस्राएलियों ने तेरी वाचा आल दी, तेरी बेदियों को गिरा दिया, और तेरे नबियों को तलवार से घात किया है, और मैं ही अकेला रह गया हूँ; और वे मेरे प्राणों के भी खोजी हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उत्तर दिया, “सेनाओं के परमेश्वर यहोवा के निमित्त मुझे बड़ी जलन हुई है, क्योंकि इस्राएलियों ने तेरी वाचा टाल दी, तेरी वेदियों को गिरा दिया, और तेरे नबियों को तलवार से घात किया है, और मैं ही अकेला रह गया हूँ; और वे मेरे प्राणों के भी खोजी हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलियाह ने उत्तर दिया, “मैं सर्वशक्तिमान याहवेह परमेश्वर के लिए बहुत ही उत्साही रहा हूं; मगर इस्राएलियों ने आपकी वाचा को त्याग दिया है, आपकी वेदियां गिरा दी हैं, और तलवार से आपके भविष्यवक्ताओं को मार दिया है और मैं, सिर्फ मैं, बाकी रह गया हूं. अब वे मेरे प्राणों के खोजी हैं, कि वे उन्हें भी ले लें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उत्तर दिया “सेनाओं के परमेश्वर यहोवा के निमित्त मुझे बड़ी जलन हुई है, क्योंकि इस्राएलियों ने तेरी वाचा टाल दी, तेरी वेदियों को गिरा दिया, और तेरे नबियों को तलवार से घात किया है, और मैं ही अकेला रह गया हूँ; और वे मेरे प्राणों के भी खोजी हैं।”