1 Kings 19:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah sunate hee aeliyyah ne apana munh char se ddhanpa, aur bahar jakar gufaa ke dar par khda hua. fir aek shabd use sunai diya, ki he aeliyyah tera yahan kya kama?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब एलिय्याह ने वह स्वर सुना तो उसने अपने अंगरखे से अपना मुहँ ढक लिया। तब वह गया और गुफा के द्वार पर खड़ा हुआ। तब एक वाणी ने उससे कहा, “एलिय्याह, यहाँ तुम क्यों हो?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब एलियाह ने इस स्वर को सुना, तब उन्होंने अपनी चादर से मुख को ढक दिया। वह गुफा से बाहर निकले, और उसके द्वार पर खड़े हो गए। उनको एक आवाज़ सुनाई दी। आवाज ने पूछा, ‘एलियाह, तू यहाँ क्या कर रहा है?’
Hindi Bible HHBD
यह सुनते ही एलिरयाह ने अपना मुंह च र से ढांपा, और बाहर जाकर गुफा के द्वार पर खड़ा हुआ। फिर एक शब्द उसे सुनाई दिया, कि हे एलिरयाह तेरा यहां क्या काम?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह सुनते ही एलिय्याह ने अपना मुँह चद्दर से ढाँपा, और बाहर जाकर गुफा के द्वार पर खड़ा हुआ। फिर एक शब्द उसे सुनाई दिया, “हे एलिय्याह, तेरा यहाँ क्या काम?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब एलियाह ने यह सुना, उसने अपने वस्त्र से अपना मुख ढांप लिया. वह गुफा से बाहर निकल गुफा के द्वार पर खड़े हो गए. तब उन्हें एक आवाज सुनाई दी, “एलियाह, तुम यहां क्या कर रहे हो?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह सुनते ही एलिय्याह ने अपना मुँह चद्दर से ढाँपा, और बाहर जाकर गुफा के द्वार पर खड़ा हुआ। फिर एक शब्द उसे सुनाई दिया, “हे एलिय्याह तेरा यहाँ क्या काम?”