1 Kings 19:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab vah baailon ko chhodkar aeliyyah ke peechhe dauda, aur kahane laga, mujhe apane mata-apita ko choomane de, tab maain tere peechhe chaloonga. us ne kaha, lautt ja, maain ne tujh se kya kiya haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलीशा ने तुरन्त अपनी बैलों को छोड़ा और एलिय्याह के पीछे दौड़ गया। एलिशा ने कहा, “मुझे अपनी माँ को चूमने दो और पिता से विदा लेने दो। फिर मैं तुम्हारे साथ चलूँगा।” एलिय्याह ने उत्तर दिया, “यह अच्छा है। जाओ, मैं तुम्हें रोकूँगा नहीं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एलीशा अपने बैल छोड़कर एलियाह के पीछे भागा। उसने कहा, ‘कृपा कर मुझे अपने माता-पिता का विदा-चुम्बन तो लेने दीजिए। उसके बाद मैं आपका अनुसरण करूंगा।’ एलियाह ने कहा, ‘अच्छा, लौट जा! मैं तुझे नहीं रोक रहा हूं।’
Hindi Bible HHBD
तब वह बैलों को छोड़कर एलिरयाह के पीछे दौड़ा, और कहने लगा, मुझे अपने माता- पिता को चूमने दे, तब मैं तेरे पीछे चलूंगा। उस ने कहा, लौट जा, मैं ने तुझ से क्या किया है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह बैलों को छोड़कर एलिय्याह के पीछे दौड़ा और कहने लगा, “मुझे अपने माता–पिता को चूमने दे, तब मैं तेरे पीछे चलूँगा।” उसने कहा, “लौट जा, मैं ने तुझ से क्या किया है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलीशा अपने बैलों को वहीं छोड़ एलियाह के पीछे दौड़े और उन्होंने एलियाह से कहा, “मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं अपने पिता और माता का चुंबन ले सकूं; तब लौटकर मैं आपका अनुसरण करूंगा.” एलियाह ने उससे कहा, “जाओ मैं तुम्हें रोक नहीं रहा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह बैलों को छोड़कर एलिय्याह के पीछे दौड़ा, और कहने लगा, “मुझे अपने माता-पिता को चूमने दे, तब मैं तेरे पीछे चलूँगा।” उसने कहा, “लौट जा, मैंने तुझ से क्या किया है?” (मत्ती 8:21, लूका 9:61)