1 Kings 2:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab vah kahane lagee, maain tujh se aek chhotta sa varadan mangatee hoo isaaliye pujh se nahee n karana, raja ne kaha, he mata manga maain tujh se nahee n karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बतशेबा ने उससे कहा, “मैं तुमसे एक छोटी चीज माँगती हूँ। कृपया इन्कार न करना।” राजा ने उत्तर दिया, “माँ तुम जो चाहो, माँग सकती हो। मैं तुम्हें मना नहीं करूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बतशेबा ने कहा, ‘मैं तुझसे एक छोटी-सी वस्तु मांगने आई हूं। तू उससे इनकार मत करना।’ राजा सुलेमान ने उत्तर दिया, ‘मेरी मां, मांग। मैं इनकार नहीं करूंगा।’
Hindi Bible HHBD
तब वह कहने लगी, मैं तुझ से एक छोटा सा वरदान मांगती हूँ इसलिये पुझ से नाही न करना, राजा ने कहा, हे माता मांग; मैं तुझ से नाही न करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह कहने लगी, “मैं तुझ से एक छोटा–सा वरदान माँगती हूँ, इसलिये मुझ से नाही न करना,” राजा ने कहा, “हे माता माँग; मैं तुझ से नाही न करूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बैथशेबा ने अपनी बात कहनी शुरू की, “मैं तुमसे एक छोटी सी विनती कर रही हूं; कृपया मना न करना.” “मेरी माता, आप कहिए तो! मैं मना नहीं करूंगा.” राजा ने उन्हें आश्वासन दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह कहने लगी, “मैं तुझ से एक छोटा सा वरदान माँगती हूँ इसलिए मुझ को मना न करना,” राजा ने कहा, “हे माता माँग; मैं तुझे इन्कार नहीं करूँगा।”