1 Kings 2:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab banayah ne yahova ke tamboo ke pas jakar usase kaha, raja kee yah agyaa haai, ki nikal a. us ne kaha, nahee, maain yaheen mar jaunga. tab banayah ne lauttkar yah sandesh raja ko diya ki yoab ne mujhe yah uttar diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बनायाह यहोवा के तम्बू में गया और योआब से कहा, “राजा कहते हैं, ‘बाहर आओ!’” किन्तु योआब ने उत्तर दिया, “नहीं मैं यहीं मरूँगा।” अत: बनायाह राजा के पास वापस गया और उससे वही कहा जो योआब ने कहा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: बनायाह प्रभु के शिविर में आया। उसने योआब से कहा, ‘महाराज यों कहते हैं: “बाहर निकल।” ’ परन्‍तु उसने कहा, ‘नहीं। मैं यहीं मरूंगा!’ तब बनायाह राजा के पास यह उत्तर लाया: ‘योआब ने यों कहा। उसने मुझे इस प्रकार उत्तर दिया है।’
Hindi Bible HHBD
तब बनायाह ने यहोवा के तम्बू के पास जाकर उससे कहा, राजा की यह आज्ञा है, कि निकल आ। उस ने कहा, नहीं, मैं यहीं मर जाऊंगा। तब बनायाह ने लौटकर यह सन्देश राजा को दिया कि योआब ने मुझे यह उत्तर दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब बनायाह ने यहोवा के तम्बू के पास जाकर उससे कहा, “राजा की यह आज्ञा है, कि निकल आ।” उसने कहा, “नहीं, मैं यहीं मर जाऊँगा।” तब बनायाह ने लौटकर यह सन्देश राजा को दिया, “योआब ने मुझे यह उत्तर दिया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बेनाइयाह ने याहवेह के मिलनवाले तंबू के पास जाकर योआब से कहा, “यह महाराज का आदेश है, ‘आप मिलनवाले तंबू से बाहर आइए!’ ” किंतु योआब ने उत्तर दिया, “नहीं, मैं यहीं अपने प्राण दे दूंगा.” बेनायाह ने इसकी सूचना राजा को दे दी, “योआब ऐसा कर रहे हैं, और उन्होंने मुझे यह उत्तर दिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब बनायाह ने यहोवा के तम्बू के पास जाकर उससे कहा, “राजा की यह आज्ञा है, कि निकल आ।” उसने कहा, “नहीं, मैं यहीं मर जाऊँगा।” तब बनायाह ने लौटकर यह सन्देश राजा को दिया “योआब ने मुझे यह उत्तर दिया।”