1 Kings 2:39 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu teen varsha ke vyateet hone par shaimee ke do das, gat nagar ke raja maka ke putra akeesh ke pas bhag gaa, aur shaimee ko yah samachar mila, ki tere das gat men haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तीन वर्ष बाद शिमी के दो सेवक भाग गए। वे गत के राजा के पास पहुँचे। उसका नाम आकीश था जो माका का पुत्र था। शिमी ने सुना कि उसके सेवक गत में हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तीन वर्ष व्यतीत होने पर यह घटना घटी। शिमई के दो गुलाम गत नगर के राजा आकीश बेन-माकाह के पास भाग गए। यह बात शिमई को बताई गई, ‘देखिए, आपके गुलाम गत नगर में हैं।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु तीन वर्ष के व्यतीत होने पर शिमी के दो दास, गत नगर के राजा माका के पुत्रा आकीश के पास भाग गए, और शिमी को यह समाचार मिला, कि तेरे दास गत में हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु तीन वर्ष के व्यतीत होने पर शिमी के दो दास, गत नगर के राजा माका के पुत्र आकीश के पास भाग गए, और शिमी को यह समाचार मिला, “तेरे दास गत में हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तीन साल खत्म होते-होते शिमेई के दो सेवक भागकर गाथ के राजा माकाह के पुत्र आकीश के पास चले गए. शिमेई को यह सूचना दी गई: “सुनिए, आपके सेवक इस समय गाथ में हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु तीन वर्ष के व्यतीत होने पर शिमी के दो दास, गत नगर के राजा माका के पुत्र आकीश के पास भाग गए, और शिमी को यह समाचार मिला, “तेरे दास गत में हैं।”