1 Kings 2:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir too svayan janata haai, ki sarooyah ke putra yoab ne mujh se kya kya kiya! arthata us ne ner ke putra abner, aur yeter ke putra amasa, israaael ke in do senapaatiyon se kya kya kiya. us ne un donon ko ghaat kiya, aur mel ke sapay yuddh ka lohoo bahakar us se apanee kamar ka kamaraband aur apane pavon kee jootiyan bhaigo deen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने यह भी कहा, “तुम यह भी याद रखो कि सरुयाह के पुत्र योआब ने मेरे लिये क्या किया। उसने इस्राएल की सेना के दो सेनापतियों को मार डाला। उसने नेर के पुत्र अब्नेर और येतेर के पुत्र अमासा को मारा। तुम्हें याद होगा कि उसने उन्हें बदले की भावना से प्रेरित होकर शान्ति के समय इसलिये मारा क्योंकि उन्होंने दूसरों को युद्ध में मारा था। इन व्यक्तियों के रक्त का दाग उसकी तलवार की मूठ और उसके पहने हुए सैनिकों के जूतों पर लगा हुआ था। इसलिये मैं उसे अवश्य दण्ड दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जो व्‍यवहार योआब बेन-सरूयाह ने मेरे साथ किया, उसको तू जानता है। उसने इस्राएली सेना के दो नायकों - अब्‍नेर बेन-नेर और अमासा बेन-येतर − के साथ क्‍या किया था? उसने दोनों की हत्‍या की। यों हिंसात्‍मक रक्‍त-रंजित कार्य से शान्‍ति भंग की। उसने उस रक्‍त से, अपने कमर-बन्‍द पर और अपने जूतों पर दाग लगाया।
Hindi Bible HHBD
फिर तू स्वयं जानता है, कि सरूयाह के पुत्रा योआब ने मुझ से क्या क्या किया! अर्थात् उस ने नेर के पुत्रा अब्नेर, और येतेर के पुत्रा अमासा, इस्राएल के इन दो सेनापतियों से क्या क्या किया। उस ने उन दोनों को घात किया, और मेल के सपय युठ्ठ का लोहू बहाकर उस से अपनी कमर का कमरबन्द और अपने पावों की जूतियां भिगो दीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिर तू स्वयं जानता है, कि सरूयाह के पुत्र योआब ने मुझ से क्या क्या किया! अर्थात् उसने नेर के पुत्र अब्नेर, और येतेर के पुत्र अमासा, इस्राएल के इन दो सेनापतियों से क्या क्या किया। उसने उन दोनों को घात किया, और मेल के समय युद्ध का लहू बहाकर उससे अपनी कमर का कमरबन्द और अपने पाँवों की जूतियाँ भिगो दीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसके अलावा तुम्हें यह भी मालूम है कि ज़ेरुइयाह के पुत्र योआब ने मेरे साथ कैसा गलत व्यवहार किया था—उसने इस्राएल की सेना के दो सेनापतियों—नेर के पुत्र अबनेर और येथेर के पुत्र अमासा की किस प्रकार हत्या की थी. उसने मेल के समय में भी युद्ध के समान लहू बहाया था. ऐसा करके उसने अपने कमरबंध को और अपने जूतों को लहू से भिगो दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिर तू स्वयं जानता है, कि सरूयाह के पुत्र योआब ने मुझसे क्या-क्या किया! अर्थात् उसने नेर के पुत्र अब्नेर, और येतेर के पुत्र अमासा, इस्राएल के इन दो सेनापतियों से क्या-क्या किया। उसने उन दोनों को घात किया, और मेल के समय युद्ध का लहू बहाकर उससे अपनी कमर का कमरबन्द और अपने पाँवों की जूतियाँ भिगो दीं।