1 Kings 2:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir giladee barjillaai ke putraen par krapa rakhna, aur ve teree mej par khanevalon men rahe, kyonki jab maain tere bhai abashaalom ke samhane se bhaga ja raha tha, tab unhon ne mere pas akar vaaisa hee kiya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“गिलाद के, बर्जिल्लै के बच्चों पर दयालु रहो। उन्हें अपना मित्र होने दो और अपनी मेज पर भोजन करने दो। उन्होंने मेरी तब सहायता की, जब मैं तुम्हारे भाई अबशालोम से भाग खड़ा हुआ था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु गिलआद प्रदेश के रहने वाले बर्जिल्‍लइ के पुत्रों के साथ प्रेमपूर्ण व्‍यवहार करना। उन्‍हें अपनी मेज पर भोजन करने वालों में सम्‍मिलित करना; क्‍योंकि जब मैं तेरे भाई अबशालोम के सम्‍मुख से भागा था, तब उन्‍होंने मेरी सहायता की थी।
Hindi Bible HHBD
फिर गिलादी बर्जिल्लै के पुत्रों पर कृपा रखना, और वे तेरी मेज पर खानेवालों में रहें, क्योंकि जब मैं तेरे भाई अबशालोम के साम्हने से भागा जा रहा था, तब उन्हों ने मेरे पास आकर वैसा ही किया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर गिलादी बर्जिल्‍लै के पुत्रों पर कृपा रखना, और वे तेरी मेज़ पर खानेवालों में रहें, क्योंकि जब मैं तेरे भाई अबशालोम के सामने से भागा जा रहा था, तब उन्होंने मेरे पास आकर वैसा ही किया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मगर गिलआदवासी बारज़िल्लई की संतान पर विशेष दया दिखाते रहना. ऐसा करना कि वे भोजन के लिए तुम्हारे साथ बैठा करें; क्योंकि जब मैं तुम्हारे भाई अबशालोम से छिपता हुआ भाग रहा था, उन्होंने मेरी बड़ी सहायता की थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर गिलादी बर्जिल्लै के पुत्रों पर कृपा रखना, और वे तेरी मेज पर खानेवालों में रहें, क्योंकि जब मैं तेरे भाई अबशालोम के सामने से भागा जा रहा था, तब उन्होंने मेरे पास आकर वैसा ही किया था।