1 Kings 2:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir sun, tere pas binyameenee gera ka putra bahooreemee shaimee rahata haai, jis din maain mahanaaim ko jata tha us din us ne mujhe kadai se shaap diya tha par jab vah meree bhentt ke liye yaradan ko aya, tab maain ne us se yahova kee yah shapath khai, ki maain tuujhe talavar se n mar daloonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“और याद रखो गेरा का पुत्र शिमी तुम्हारे साथ यहाँ है। वह बहूरीम के बिन्यामीन परिवार समूह का है। याद रखो कि उसने, उस दिन मेरे विरुद्ध बहुत बुरी बातें कीं, जिस दिन मैं महनैम को भाग गया था। तब वह मुझसे मिलने यरदन नदी पर आया था। किन्तु मैंने यहोवा के समाने प्रतिज्ञा की थी, ‘शिमी मैं तुम्हें नहीं मारूँगा।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देख, तेरे साथ शिमई बेन-गेरा है, जो बिन्यामिन प्रदेश के बहूरीम का रहने वाला है। जिस दिन मैं महनइम नगर गया था, उस दिन उसने खूब गालियां दी थी। यह सच है कि जब वह यर्दन नदी पर मुझसे भेंट करने आया तब मैंने प्रभु की शपथ खाकर यह कहा था, “मैं तलवार से तेरा वध नहीं करूंगा।”
Hindi Bible HHBD
फिर सुन, तेरे पास बिन्यामीनी गेरा का पुत्रा बहूरीमी शिमी रहता है, जिस दिन मैं महनैम को जाता था उस दिन उस ने मुझे कड़ाई से शाप दिया था पर जब वह मेरी भेंट के लिये यरदन को आया, तब मैं ने उस से यहोवा की यह शपथ खाई, कि मैं तुझे तलवार से न मार डालूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर सुन, तेरे पास बिन्यामीनी गेरा का पुत्र बहुरीमी शिमी रहता है, जिस दिन मैं महनैम को जाता था उस दिन उसने मुझे कड़ाई से शाप दिया था पर जब वह मेरी भेंट के लिये यरदन को आया, तब मैं ने उससे यहोवा की यह शपथ खाई, कि मैं तुझे तलवार से न मार डालूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यह न भूलना कि इस समय तुम्हें बहुरीम के रहनेवाले बिन्यामिन वंशज गेरा के पुत्र शिमेई के बारे में भी निर्णय लेना है. जब मैं माहानाईम की ओर बढ़ रहा था, उसने मुझे कड़े शाप दिए थे. मगर जब मैं लौट रहा था, वह मुझसे मिलने यरदन नदी के किनारे तक आया था. मैंने जीवित याहवेह की शपथ लेकर उसे आश्वासन दिया, ‘मेरी तलवार उस पर कभी न उठेगी.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर सुन, तेरे पास बिन्यामीनी गेरा का पुत्र बहूरीमी शिमी रहता है, जिस दिन मैं महनैम को जाता था उस दिन उसने मुझे कड़ाई से श्राप दिया था पर जब वह मेरी भेंट के लिये यरदन को आया, तब मैंने उससे यहोवा की यह शपथ खाई, कि मैं तुझे तलवार से न मार डालूँगा।