1 Kings 20:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab benhadad ne ahab ke pas kahala bheja, yadi shaemaron men itanee dhooli nikale ki mere sab peechhe chalaneharon kee mutthee bhr kar att jaae to devata mere sath aeesa hee varan is se bhee aadhaik karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब वे बेन्हदद के अन्य सन्देश के साथ लौटे। सन्देश यह था, “मैं शोमरोन को पूरी तरह नष्ट करूँगा। मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि उस नगर का कुछ भी नहीं बचेगा। उस नगर का इतना कुछ भी नहीं बचेगा कि वह हमारे व्यक्तियों के लिये नगर की यादगार के रूप में अपने घर ले जाने को पर्याप्त हो। परमेश्वर मुझे नष्ट कर दे यदि मैं ऐसा करूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बेन-हदद ने अहाब के पास यह सन्‍देश भेजा, ‘सौगन्‍ध है मुझे: यदि मेरी विशाल सेना, जो मेरे पीछे आ रही है, तेरे सामरी नगर को पैरों से न रौंदे तो मेरे देवता मुझसे कठोरतम व्‍यवहार करें।’
Hindi Bible HHBD
***
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब बेन्हदद ने अहाब के पास कहला भेजा, “यदि शोमरोन में इतनी धूल निकले कि मेरे सब पीछे चलनेहारों की मुट्ठी भर जाए तो देवता मेरे साथ ऐसा ही वरन् इससे भी अधिक करें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके लिए बेन-हदद का संदेश था, “देवता मुझसे ऐसा, बल्कि इससे भी अधिक बुरा व्यवहार करें, यदि शमरिया की धूल मेरे थोड़े से पीछे चलने वालों की मुट्ठी भरने के लिए भी काफ़ी हो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब बेन्हदद ने अहाब के पास कहला भेजा, “ यदि सामरिया में इतनी धूल निकले # कि मेरे सब पीछे चलनेहारों की मुट्ठी भर जाए तो देवता मेरे साथ ऐसा ही वरन् इससे भी अधिक करें।” (मत्ती 12:42, लूका 11:31)