1 Kings 20:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab aek nabee te israaael ke raja ahab ke pas jakar kaha, yahova tujh se yon kahata haai, yah badee bheed jo too ne dekhee haai, us sab ko maain aj tere hath men kar doonga, is se too jan lega, ki maain yahova hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसी समय, एक नबी, राजा अहाब के पास पुहँचा। नबी ने कहा, “राजा अहाब यहोवा तुमसे कहता है, ‘क्या तुम उस बड़ी सेना को देखते हो! मैं यहोवा, आज तुम्हें उस सेना को हराने दूँगा। तब तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब एक नबी इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब के पास आया। उसने कहा, ‘प्रभु यों कहता है: क्या तूने यह विशाल सेना देखी है? आज मैं इसको तेरे हाथ में सौंप दूंगा। तब तुझे ज्ञात होगा कि निश्चय ही मैं प्रभु हूं।’
Hindi Bible HHBD
यह वचन सुनते ही वह जो और राजाओं समेत डेरों में पी रहा था, उस ने अपने कर्मचारियों से कहा, पांति बान्धो, तब उन्हों ने नगर के विरूद्ध पांति बान्धी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब एक नबी ने इस्राएल के राजा अहाब के पास जाकर कहा, “यहोवा तुझ से यों कहता है, ‘यह बड़ी भीड़ जो तू ने देखी है, उस सब को मैं आज तेरे हाथ में कर दूँगा, इस से तू जान लेगा कि मैं यहोवा हूँ।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक भविष्यद्वक्ता इस्राएल के राजा अहाब के सामने आ गए. उन्होंने राजा से कहा, “यह याहवेह का संदेश है: ‘क्या तुमने इस बड़ी भीड़ को देखी है? यह देख लेना कि आज मैं इसे तुम्हारे अधीन कर दूंगा. तब तुम यह जान लोगे कि याहवेह मैं ही हूं.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब एक नबी ने इस्राएल के राजा अहाब के पास जाकर कहा, “यहोवा तुझ से यह कहता है, ‘यह बड़ी भीड़ जो तूने देखी है, उस सब को मैं आज तेरे हाथ में कर दूँगा, इससे तू जान लेगा, कि मैं यहोवा हूँ।’”