1 Kings 20:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ahab ne poochha, kis ke dara? us ne kaha yahova yon kahata haai, ki pradeshaen ke haakimon ke sevakon ke dara! fir us ne poochha, yuddh ko kaun arambh kare? us ne uttar diya, too hee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अहाब ने कहा, “उन्हें पराजित करने के लिये तुम किसका उपयोग करोगे?” नबी ने उत्तर दिया, “यहोवा कहता है, ‘सरकारी अधिकारियों के युवक सहायक।’” तब राजा ने पूछा, “मुख्य सेना का सेनापतित्व कौन सम्भालेगा?” नबी ने उत्तर दिया, “तुम सम्भालेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अहाब ने पूछा, ‘किसके द्वारा यह कार्य संभव होगा?’ नबी ने बताया, ‘प्रभु यों कहता है: जिलाधीशों के सेवकों के द्वारा।” अहाब ने फिर पूछा, ‘युद्ध कौन आरम्‍भ करेगा?’ नबी बोला, ‘तू।’
Hindi Bible HHBD
तब एक नबी ते इस्राएल के राजा अहाब के पास जाकर कहा, यहोवा तुझ से यों कहता है, यह बड़ी भीड़ जो तू ने देखी है, उस सब को मैं आज तेरे हाथ में कर दूंगा, इस से तू जान लेगा, कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अहाब ने पूछा, “किसके द्वारा?” उसने कहा, “यहोवा यों कहता है, ‘प्रदेशों के हाकिमों के सेवकों के द्वारा!’ ” फिर उसने पूछा, “युद्ध को कौन आरम्भ करे?” उसने उत्तर दिया, “तू ही।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहाब ने भविष्यद्वक्ता से प्रश्न किया, “कौन करेगा यह?” “भविष्यद्वक्ता ने उत्तर दिया, ‘याहवेह का संदेश यह है, कि यह काम राज्यपाल ही करेंगे.’ “तब अहाब ने प्रश्न किया, युद्ध की पहल कौन करेगा?” भविष्यद्वक्ता ने उत्तर दिया, “आप.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अहाब ने पूछा, “किसके द्वारा?” उसने कहा, “यहोवा यह कहता है, कि प्रदेशों के हाकिमों के सेवकों के द्वारा!” फिर उसने पूछा, “युद्ध को कौन आरम्भ करे?” उसने उत्तर दिया, “तू ही।”