1 Kings 20:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us nabee ne israaael ke raja ke pas jakar kaha, jakar ladai ke liye apane ko draddh kar, aur sachet hokar soch, ki kya karana haai, kyonki naye varsha ke lagate hee aram ka raja fir tujh par chaddhai karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब नबी राजा अहाब के पास पहुँचा और कहा, “अराम का राजा बेन्हदद अगले बसन्त में तुमसे युद्ध करने के लिये फिर आयेगा। अत: तुम्हें अब घर लौट जाना चाहिये और अपनी सेना को पहले से अधिक शक्तिशाली बनाना चाहिये और उसके विरुद्ध सुरक्षा की सुनियोजित योजना बनानी चाहिये।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब वही नबी इस्राएल प्रदेश के राजा के पास फिर आया। नबी ने राजा से कहा, ‘शक्‍ति संचित कीजिए। जो कार्य आप करेंगे, उस पर विचार कीजिए। उस पर ध्‍यान दीजिए। सीरिया का राजा वसंत ऋतु में आप पर फिर आक्रमण करेगा।’
Hindi Bible HHBD
तब इस्राएल के राजा ने भी निकलकर घोड़ों और रथों को मारा, और अरामियों को बड़ी मार से मारा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उस नबी ने इस्राएल के राजा के पास जाकर कहा, “जाकर लड़ाई के लिये अपने को दृढ़ कर, और सचेत होकर सोच, कि क्या करना है; क्योंकि नये वर्ष के लगते ही अराम का राजा फिर तुझ पर चढ़ाई करेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह भविष्यद्वक्ता इस्राएल के राजा की उपस्थिति में जाकर कहने लगा, “आप आइए और अपने आपको बलवंत करे. फिर सावधानीपूर्वक विचार कीजिए कि अब आपको क्या करना है; क्योंकि वसन्त ऋतु में अराम का राजा आप पर हमला करेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उस नबी ने इस्राएल के राजा के पास जाकर कहा, “जाकर लड़ाई के लिये अपने को दृढ़ कर #, और सचेत होकर सोच, कि क्या करना है, क्योंकि नये वर्ष के लगते ही अराम का राजा फिर तुझ पर चढ़ाई करेगा।”