1 Kings 20:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur israaaelee bhee ikatthe kiae gaa, aur unake bhojan kee taaiyaree hui tab ve unaka samhana karane ko gaa, aur israaaelee unake samhane dere dalakar bakaariyon ke do chhotte jhund se dekh pade, parantu araamiyon se desh bhr gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएलियों ने भी युद्ध की तैयारी की। इस्राएल के लोग अराम की सेना से लड़ने गये। उन्होंने अपने डेरे अराम के डेरे के सामने डाले। शुत्र की तुलना में इस्राएली बकरियों के दो छोटे झुण्डों के समान दिखाई पड़ते थे किन्तु अराम की सेना सारे क्षेत्र को ढकी थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएली सैनिक भी एकत्र हुए। उन्होंने युद्ध की व्यूह-रचना की, और वे उनका मुकाबला करने के लिए चले। इस्राएली सैनिकों ने सीरियाई सैनिकों के सम्मुख पड़ाव डाला। वे बकरी के बच्चों के दो छोटे झुण्डों के समान दिखाई दे रहे थे। किन्तु सीरियाई सैनिकों से सारा मैदान भर गया था।
Hindi Bible HHBD
और नये वर्ष के लगते ही बेन्हदद ने अरामियों को इकट्ठा किया, और इस्राएल से लड़ने के लिये अपेक को गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और इस्राएली भी इकट्ठे किए गए, और उनके भोजन की तैयारी हुई; तब वे उनका सामना करने को गए, और इस्राएली उनके सामने डेरे डालकर बकरियों के दो छोटे झुण्ड से देख पड़े, परन्तु अरामियों से देश भर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएली सैनिक भी इकट्ठे हुए, उन्होंने व्यूह रचना की और अरामियों का सामना करने के लिए आगे बढ़े. इस्राएली सेना ने उनके सामने ऐसे डेरे खड़े किए कि वे भेड़ों के दो छोटे समूहों समान दिखाई दे रहे थे; मगर अरामी सेना पूरी तरह से मैदान पर छा गई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इस्राएली भी इकट्ठे किए गए, और उनके भोजन की तैयारी हुई; तब वे उनका सामना करने को गए, और इस्राएली उनके सामने डेरे डालकर बकरियों के दो छोटे झुण्ड से देख पड़े, परन्तु अरामियों से देश भर गया।