1 Kings 20:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ve sat din amhane samhane dere dale pade rahe tab sataven din yuddh chhdi gaya aur aek din men israaaeliyon ne aek lakh aramee piyade mar dale.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सेनायें सात दिन तक एक दूसरे के आमने सामने डेरा डाले रहीं। सातवें दिन युद्ध आरम्भ हुआ। इस्राएलियों ने एक दिन में अराम के एक लाख सैनिकों को मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे सात दिन तक एक-दूसरे के सम्‍मुख पड़ाव डाले पड़े रहे। सातवें दिन युद्ध आरम्‍भ हुआ। इस्राएली सैनिक सीरियाई सेना पर टूट पड़े। उन्‍होंने उसी दिन एक लाख पैदल सैनिकों का वध कर दिया।
Hindi Bible HHBD
तब परमेश्वर के उसी जन ने इस्राएल के राजा के पास जाकर कहा, यहोवा यों कहता है, अरामियों ने यह कहा है, कि यहोवा पहाड़ी देवता है, परन्तु नीची भूमि का नहीं है; इस कारण मैं उस बड़ी भीड़ को तेरे हाथ में कर दूंगा, तब तुम्हें बोध हो जाएगा कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वे सात दिन आमने सामने डेरे डाले पड़े रहे; तब सातवें दिन युद्ध छिड़ गया; और एक दिन में इस्राएलियों ने एक लाख अरामी प्यादे मार डाले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सात दिन तक वे इसी स्थिति में एक दूसरे के आमने-सामने डटे रहे. सातवें दिन युद्ध छिड़ गया. इस्राएली सेना ने एक ही दिन में एक लाख अरामी पैदल सैनिकों को मार डाला,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वे सात दिन आमने-सामने डेरे डाले पड़े रहे; तब सातवें दिन युद्ध छिड़ गया; और एक दिन में इस्राएलियों ने एक लाख अरामी प्यादे मार डाले।