1 Kings 20:31 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab usake karmachaariyon ne us se kaha, sun, ham ne to suna haai, ki israaael ke gharane ke raja dayalu raja hote haai, isaadiye hamen kamar men ttatt aur sir par rassaiyan bandho huae israaael ke raja ke pas jane de, sambhv haai ki vah tera praan bacha le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके सेवकों ने उससे कहा, “हम लोगों ने सुना है कि इस्राएल कुल के राजा लोग दयालु हैं। हम लोग मोटे वस्त्र पहने और सिर पर रस्सी डाले। तब हम लोग इस्राएल के राजा के पास चलें। सभंव है, वह हमें जीवित रहने दे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बेन-हदद के दरबरियों ने उससे कहा, ‘महाराज, हमने सुना है कि इस्राएल कुल के राजा वस्‍तव में दयालु होते हैं। आइए, हम पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए अपनी कमर में टाट और सिर पर रस्‍सी बाँधें, और यहां से निकलकर इस्राएली राजा के पास जाएं। शायद वह आपकी जान बख्‍श दे।’
Hindi Bible HHBD
जो बच गए, वह अपेक को भागकर नगर में घुसे, और वहां उन बचे हुए लोगों में से सत्ताईस हजार पुरूष श्हरपनाह की दीवाल के गिरने से दब कर मर गए। बेन्हदद भी भाग गया और नगर की एक भीतरी कोठरी में गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसके कर्मचारियों ने उससे कहा, “सुन, हम ने तो सुना है कि इस्राएल के घराने के राजा दयालु राजा होते हैं, इसलिये हमें कमर में टाट और सिर पर रस्सियाँ बाँधे हुए इस्राएल के राजा के पास जाने दे, सम्भव है कि वह तेरा प्राण बचा ले।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके सेवकों ने उससे कहा, “सुनिए, हमने सुना है कि इस्राएल वंश के राजा कृपालु राजा होते हैं. हम ऐसा करें; हम कमर में टाट लपेट लेते हैं, अपने सिर पर रस्सियां डाल लेते हैं और इस्राएल के राजा की शरण में चले जाते हैं. संभव है वह आपको प्राण दान दे दें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसके कर्मचारियों ने उससे कहा, “सुन, हमने तो सुना है, कि इस्राएल के घराने के राजा दयालु राजा होते हैं, इसलिए हमें कमर में टाट और सिर पर रस्सियाँ बाँधे हुए इस्राएल के राजा के पास जाने दे, सम्भव है कि वह तेरा प्राण बचा ले।”