1 Kings 20:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab ve kamar men ttatt aur sir par rassaiyan bandha kar israaael ke raja ke pas jakar kahane lage, tera das benhadad tujh se kahata haai, krapa kar ke mujhe jeevit rahane de. raja ne uttar diya, kya vah ab tak jeevit haai? vah to mera bhai haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने मोटे वस्त्र पहने और रस्सी सिर पर डाली। वे इस्राएल के राजा के पास आए। उन्होंने कहा, “तुम्हारा सेवक बेन्हदद कहता है, ‘कृपया मुझे जीवित रहने दे।’” अहाब ने उत्तर दिया, “क्या वह अभी तक जीवित है वह मेरा भाई है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: दरबारियों ने अपनी कमर में टाट, और सिर पर रस्‍सी बाँधी। वे इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब के पास आए। उन्‍होंने कहा, ‘आपके सेवक बेन-हदद ने निवेदन किया है: “कृपया आप मेरे प्राण बख्‍श दें।” ’ अहाब ने पूछा, ‘क्‍या वह अब तक जीवित हैं? वह मेरे भाई हैं।’
Hindi Bible HHBD
तब उसके कर्मचारियों ने उस से कहा, सुन, हम ने तो सुना है, कि इस्राएल के घराने के राजा दयालु राजा होते हैं, इसदिये हमें कमर में टाट और सिर पर रस्सियां बान्धे हुए इस्राएल के राजा के पास जाने दे, सम्भव है कि वह तेरा प्राण बचा ले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे कमर में टाट और सिर पर रस्सियाँ बाँध कर इस्राएल के राजा के पास जाकर कहने लगे, “तेरा दास बेन्हदद तुझ से कहता है, ‘कृपा कर के मुझे जीवित रहने दे।’ ” राजा ने उत्तर दिया, “क्या वह अब तक जीवित है? वह तो मेरा भाई है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उन्होंने अपनी कमर में टाट लपेट ली, सिर पर रस्सियां डाल लीं और जाकर इस्राएल के राजा से कहा, “आपके सेवक बेन-हदद की विनती है, ‘कृपया मुझे प्राण दान दें.’ ” अहाब ने उनसे पूछा, “क्या वह अब तक जीवित है? वह तो मेरा भाई है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे कमर में टाट और सिर पर रस्सियाँ बाँधकर इस्राएल के राजा के पास जाकर कहने लगे, “तेरा दास बेन्हदद तुझ से कहता है, ‘कृपा करके मुझे जीवित रहने दे।’” राजा ने उत्तर दिया, “क्या वह अब तक जीवित है? वह तो मेरा भाई है।”