1 Kings 20:33 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
un logon ne ise shuubh shakun janakar, fauta se boojh lene ka yatn kiya ki yah usake man kee bat haai ki nahee, aur kaha, han tera bhai benhadada. raja ne kaha, jakar usako le ao. tab benhadad usake pas nikal aya, aur us ne use apane rath par chaddha liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बेन्हदद के व्यक्ति राजा अहाब से ऐसा कुछ कहलवाना चाहते थे, जिससे यह पता चले कि वह बेन्हदद को नहीं मारेगा। जब अहाब ने बेन्हदद को भाई कहा तो सलाहकारों ने तुरन्त कहा, “हाँ! बेन्हदद आपका भाई है।” अहाब ने कहा, “उसे मेरे पास लाओ।” अत: बेन्हदद राजा अहाब के पास आया। राजा अहाब ने अपने साथ उसे अपने रथ में बैठने को कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बेन-हदद के दरबारी शुभ अवसर की ताक में थे। उन्होंने अविलम्ब इस अवसर से लाभ उठाया। उन्होंने कहा, “हां आपके भाई बेन-हदद जीवित हैं।” अहाब ने आदेश दिया, ‘जाओ, उन्हें लाओ।’ बेन-हदद किले से बाहर निकला, और उसके पास आया। अहाब ने उसे अपने रथ पर पर बैठाया।
Hindi Bible HHBD
तब वे कमर में टाट और सिर पर रस्सियां बान्ध कर इस्राएल के राजा के पास जाकर कहने लगे, तेरा दास बेन्हदद तुझ से कहता है, कृपा कर के मुझे जीवित रहने दे। राजा ने उत्तर दिया, क्या वह अब तक जीवित है? वह तो मेरा भाई है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन लोगों ने इसे शुभ शकुन जानकर, फुर्ती से बूझ लेने का यत्न किया कि यह उसके मन की बात है कि नहीं, और कहा, “हाँ तेरा भाई बेन्हदद।” राजा ने कहा, “जाकर उसको ले आओ।” तब बेन्हदद उसके पास निकल आया, और उसने उसे अपने रथ पर चढ़ा लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां बेन-हदद के मंत्री सही इशारे का इंतजार कर रहे थे. इसे ही शुभ संकेत समझकर उन्होंने तुरंत उत्तर दिया, “जी हां, जी हां, आपका ही भाई बेन-हदद.” राजा अहाब ने उन्हें आदेश दिया, “जाओ, उसे ले आओ!” तब बेन-हदद अहाब के सामने आया. अहाब ने उसे अपने रथ पर ऊपर बुलाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन लोगों ने इसे शुभ शकुन जानकर, फुर्ती से बूझ लेने का यत्न किया कि यह उसके मन की बात है कि नहीं, और कहा, “हाँ तेरा भाई बेन्हदद।” राजा ने कहा, “जाकर उसको ले आओ।” तब बेन्हदद उसके पास निकल आया, और उसने उसे अपने रथ पर चढ़ा लिया।