1 Kings 20:35 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isake bad naabiyon ke chelon men se aek jan ne yahova se vachan pakar apane sangee se kaha, mujhe mar, jab us manushy ne use marane se inakar kiya,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नबियों में से एक ने दूसरे नबी से कहा, “मुझ पर चोट करो!” उसने उससे यह करने के लिये कहा क्योंकि यहोवा ने ऐसा आदेश दिया था। किन्तु दूसरे नबी ने उस पर चोट करने से इन्कार कर दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नबी-संघ में एक नबी था। उसने प्रभु के वचन की प्रेरणा से अपने साथी से यह कहा, ‘कृपया मुझ पर प्रहार कर।’ किन्तु साथी ने नबी पर प्रहार करने से इनकार कर दिया।
Hindi Bible HHBD
तब बेन्हदद ने उस से कहा, जो नगर मेरे पीता ने तेरे पिता से ले लिए थे, उनको मैं फेर दूंगा; और जैसे मेरे पिता ने शोमरोन में अपने लिये सड़कें बनवाई, वैसे ही तू दमिश्क में सड़कें बनवाना। अहाब ने कहा, मैं इसी वाचा पर तुझे छोड़ देता हूँ, तब उस ने बेन्हदद से वाचा बान्धकर, उसे स्वतन्त्रा कर दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसके बाद नबियों के चेलों में से एक जन ने यहोवा से वचन पाकर अपने संगी से कहा, “मुझे मार।” जब उस मनुष्य ने उसे मारने से इन्कार किया,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह के आदेश पर भविष्यद्वक्ता मंडल के एक भविष्यद्वक्ता ने अन्य सदस्य से विनती की, “कृपा कर मुझ पर वार करो.” मगर उसने यह विनती अस्वीकार कर दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसके बाद नबियों के दल में से एक जन ने यहोवा से वचन पाकर अपने संगी से कहा, “मुझे मार,” जब उस मनुष्य ने उसे मारने से इन्कार किया,