1 Kings 20:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne us se kaha, too ne yahova ka vachan naheen mana, is karan sun, jyonhee too mere pas se chala jaaega, tyonhee sinh se mar dala jaaega. tab jyonhee vah usake pas se chala gaya, jyonhee use aek sinh mila, aur usako mar dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये पहले नबी ने कहा, “तुमने यहोवा के आदेस का पालन नहीं किया। अत: जब तुम इस स्थान को छोड़ोगे, एक सिंह तुम्हें मार डालेगा।” दूसरे नबी ने उस स्थान को छोड़ा और उसे एक सिंह ने मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नबी ने उससे कहा, ‘तूने प्रभु की वाणी नहीं सुनी। पीछे आनेवाले लोगों की मुट्ठी भर जाए’। इसलिए देख, जब तू मेरे पास से जाएगा, तब मार्ग में एक सिंह तुझ पर प्रहार करेगा।’ ऐसा ही हुआ। जब नबी का साथी उसके पास से चला गया, तब मार्ग में उसको एक सिंह मिला। सिंह ने उस पर प्रहार किया।
Hindi Bible HHBD
इसके बाद नबियों के चेलों में से एक जन ने यहोवा से वचन पाकर अपने संगी से कहा, मुझे मार, जब उस मनुष्य ने उसे मारने से इनकार किया,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने उससे कहा, “तू ने यहोवा का वचन नहीं माना, इस कारण सुन, ज्योंही तू मेरे पास से चला जाएगा, त्योंही एक सिंह तुझे मार डालेगा।” तब ज्योंही वह उसके पास से चला गया, त्योंही उसे एक सिंह मिला, और उसको मार डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उस पहले ने दूसरे से कहा, “इसलिये कि तुमने याहवेह की आज्ञा तोड़ी है, यह देख लेना कि जैसे ही तुम यहां से बाहर जाओगे, एक शेर तुम्हें दबोच लेगा. हुआ भी यही: जैसे ही वह वहां से बाहर गया एक सिंह ने उसे दबोच लिया और मार डाला.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने उससे कहा, “तूने यहोवा का वचन नहीं माना, इस कारण सुन, जैसे ही तू मेरे पास से चला जाएगा, वैसे ही सिंह से मार डाला जाएगा।” तब जैसे ही वह उसके पास से चला गया, वैसे ही उसे एक सिंह मिला, और उसको मार डाला।