1 Kings 20:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unheen dooton ne fir akar kaha benhadad tujh se yon kahata haai, ki maain ne tere pas yah kahala bheja tha ki tujhe apanee chandee sona aur striayan aur balak bhee mujhe dene padenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब दूत अहाब के पास वापस आया। उन्होंने कहा, “बेन्हदद कहता है, ‘मैंने पहले ही तुमसे कहा था कि तुम्हें सारा सोना चाँदी तथा अपनी स्त्रियों, बच्चों को मुझको देना पड़ेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दूत फिर लौट कर आए। उन्होंने कहा, ‘बेन-हदद यों कहता है: मैं तुम्हें यह आदेश भेज रहा हूं। अपने सोना-चांदी और स्त्रियों-बच्चों को अविलम्ब मेरे हाथ में सौंप दो।
Hindi Bible HHBD
उन्हीं दूतों ने फिर आकर कहा बेन्हदद तुझ से यों कहता है, कि मैं ने तेरे पास यह कहला भेजा था कि तुझे अपनी चान्दी सोना और स्त्रियां और बालक भी मुझे देने पड़ेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्हीं दूतों ने फिर आकर कहा, “बेन्हदद तुझ से यों कहता है, ‘मैं ने तेरे पास यह कहला भेजा था कि तुझे अपनी चाँदी सोना और स्त्रियाँ और बालक भी मुझे देने पड़ेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे दूत दोबारा आए और उन्होंने यह संदेश दिया, “यह बेन-हदद का संदेश है ‘मैंने तुमसे कहा था, “मुझे अपना सोना, चांदी, पत्नियां और संतान दे दो,”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्हीं दूतों ने फिर आकर कहा, “बेन्हदद तुझ से यह कहता है, ‘मैंने तेरे पास यह कहला भेजा था कि तुझे अपनी चाँदी सोना और स्त्रियाँ और बालक भी मुझे देने पड़ेंगे।