1 Kings 20:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab raja ne benhadad ke dooton se kaha, mere prabhu raja se meree or se kaho, jo kuuchh too ne pahile apane das se chaha tha vah to maain karoonga, parantu yah mujh se n hoga. tab benhadad ke dooton ne jakar use yah uttar suna diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये अहाब ने बेन्हदद को सन्देश भेजा। अहाब ने कहा, “मैं वह कर दूँगा जो तुमने पहले कहा था। किन्तु मैं तुम्हारे दूसरे आदेश का पालन नहीं कर सकता।” राजा बेन्हदद के दूत सन्देश राजा तक ले गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: अहाब ने बेन-हदद के दूतों को उत्तर दिया, ‘तुम मेरे स्‍वामी महाराज से यह कहना: जो मांग आपने अपने सेवक से पहले की थी, उसकी पूर्ति मैं करूंगा। परन्‍तु इस दूसरी मांग को पूर्ण करने में मैं असमर्थ हूं।’ इस उत्तर के साथ दूत लौट गए।
Hindi Bible HHBD
तब राजा ने बेन्हदद के दूतों से कहा, मेरे प्रभु राजा से मेरी ओर से कहो, जो कुुछ तू ने पहिले अपने दास से चाहा था वह तो मैं करूंगा, परन्तु यह मुझ से न होगा। तब बेन्हदद के दूतों ने जाकर उसे यह उत्तर सुना दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा ने बेन्हदद के दूतों से कहा, “मेरे प्रभु राजा से मेरी ओर से कहो, ‘जो कुछ तू ने पहले अपने दास से चाहा था वह तो मैं करूँगा, परन्तु यह मुझ से न होगा।’ ” तब बेन्हदद के दूतों ने जाकर उसे यह उत्तर सुना दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहाब ने बेन-हदद के दूतों से यह कहा, “महाराज, मेरे स्वामी से जाकर कहना, ‘आपने अपने सेवक से पहले जो कुछ चाहा था, वह मैं करूंगा, किंतु यह मैं नहीं कर सकता.’ ” दूत लौट गए और दोबारा आकर अहाब को यह संदेश दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा ने बेन्हदद के दूतों से कहा, “मेरे प्रभु राजा से मेरी ओर से कहो, ‘जो कुछ तूने पहले अपने दास से चाहा था वह तो मैं करूँगा, परन्तु यह मुझसे न होगा।’” तब बेन्हदद के दूतों ने जाकर उसे यह उत्तर सुना दिया।