1 Kings 21:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab do neech janon ko usake samhane baaittana jo sakshaee dekar us se kahe, too ne parameshvar aur raja donon kee ninda kee. nab num log use bahar le jakar usako patthravah karana, ki vah mar jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किसी ऐसे व्यक्ति का पता करो जो नाबोत के विषय में झूठ बोले। वे लोग यह कहें कि उन्होंने सुना कि नाबोत ने राजा और परमेश्वर के विरुद्ध कुछ बातें कहीं। तब नाबोत को नगर के बाहर ले जाओ और उसे पत्थरों से मार डालो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके सम्‍मुख दो गुण्‍डों को बैठाना। ये नाबोत के विरुद्ध गवाही देंगे, और यह कहेंगे, “तुमने परमेश्‍वर और राजा को अपशब्‍द कहे थे।” तब आप नाबोत को नगर से बाहर निकालना, उसको पत्‍थरों से मारना और उसका वध कर देना।’
Hindi Bible HHBD
तब दो नीच जनों को उसके साम्हने बैठाना जो साक्षी देकर उस से कहें, तू ने परमेश्वर और राजा दोनों की निन्दा की। नब नुम लोग उसे बाहर ले जाकर उसको पत्थरवाह करना, कि वह मर जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दो नीच जनों को उसके सामने बैठाना जो साक्षी देकर उससे कहें, ‘तू ने परमेश्‍वर और राजा दोनों की निन्दा की ।’ तब तुम लोग उसे बाहर ले जाकर उस पर पथराव करना कि वह मर जाए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नाबोथ के ही सामने दो दुष्ट लोगों को भी बैठा देना. वे नाबोथ पर यह आरोप लगाएं: ‘तुमने परमेश्वर और राजा को शाप दिया है.’ तब उसे ले जाकर पत्थराव द्वारा उसकी हत्या कर देना.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दो नीच जनों को उसके सामने बैठाना जो साक्षी देकर उससे कहें, ‘तूने परमेश्वर और राजा दोनों की निन्दा की।’ तब तुम लोग उसे बाहर ले जाकर उसको पथरवाह करना, कि वह मर जाए।”