1 Kings 21:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab do neech jan akar usake sammukh baaitt gaae aur un neech janon ne logon logon ke samhane nabot ke vimddh yah sakshaee dee, ki nabot ne parameshvar aur raja donon kee ninda kee. is par unhon ne use nagar se bahar le jakar usako patthravah kiya, aur vah mar gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब दो व्यक्तियों ने लोगों से कहा कि उन्होंने नाबोत को परमेश्वर और राजा के विरुद्ध बातें करते सुना है। अत: लोग नाबोत को नगर के बाहर ले गए। तब उन्होंने उसे पत्थरों से मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब दो गुण्‍डे आए। वे नाबोत के सम्‍मुख बैठ गए। गुण्‍डों ने जनता की उपस्‍थिति में नाबोत के विरुद्ध साक्षी दी। उन्‍होंने कहा, ‘नाबोत ने परमेश्‍वर और राजा को अपशब्‍द कहे थे।’ अत: धर्मवृद्ध और अभिजात वर्ग के लोग नाबोत को पकड़ कर नगर के बाहर ले गए। उन्‍होंने उसको पत्‍थरों से मारा, और उसका वध कर दिया।
Hindi Bible HHBD
तब दो नीच जन आकर उसके सम्मुख बैठ गए; और उन नीच जनों ने लोगों लोगों के साम्हने नाबोत के विम्ठ्ठ यह साक्षी दी, कि नाबोत ने परमेश्वर और राजा दोनों की निन्दा की। इस पर उन्हों ने उसे नगर से बाहर ले जाकर उसको पत्थरवाह किया, और वह मर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दो नीच जन आकर उसके सम्मुख बैठ गए; और उन नीच जनों ने लोगों के सामने नाबोत के विरुद्ध यह साक्षी दी, “नाबोत ने परमेश्‍वर और राजा दोनों की निन्दा की*।” इस पर उन्होंने उसे नगर से बाहर ले जाकर उस पर पथराव किया, और वह मर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दो दुष्टों ने आकर सबके सामने यह कहकर नाबोथ पर आरोप लगाया: “नाबोथ ने परमेश्वर और राजा को शाप दिया है.” तब वे नाबोथ को नगर के बाहर ले गए, और पत्थराव कर उसकी हत्या कर दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दो नीच जन आकर उसके सम्मुख बैठ गए; और उन नीच जनों ने लोगों के सामने नाबोत के विरुद्ध यह साक्षी दी, “नाबोत ने परमेश्वर और राजा दोनों की निन्दा की।” इस पर उन्होंने उसे नगर से बाहर ले जाकर उसको पथरवाह किया, और वह मर गया।